फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   interest on PPF other small savings scheme unchanged for fourth quarter Check latest rates here

क्या बदल गई PPF-सुकन्या समृद्धि जैसी छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर? जानिए आपको कितना होगा फायदा

Thu, 31 Dec 2020 03:19 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 31 Dec 2020 03:19 PM IST
विज्ञापन
interest on PPF other small savings scheme unchanged for fourth quarter Check latest rates here
छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दर - फोटो : pixabay

कोविड-19 महामारी की मार झेल रहे छोटे निवेशकों को सरकार ने बचत के मोर्चे पर राहत दी है। पीपीएफ, सुकन्या समृद्धि और डाकघर योजनाओं में निवेश पर वित्त वर्ष 2020-21 की चौथी तिमाही (जनवरी से मार्च) के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया। छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों को तिमाही आधार पर संशोधित किया जाता है। इस संदर्भ में सरकार ने कहा कि विभिन्न छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दरें एक जनवरी 2021 से 31 मार्च 2021 तक तीसरी तिमाही वाली ही लागू रहेंगी। 

विज्ञापन


सरकार सुकन्या समृद्धि योजना (SSY), राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (NSC), पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट और वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) सहित कई छोटी बचत योजनाएं प्रदान करती है। छोटी बचत योजनाओं में से लोकप्रिय सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अधिक ब्याज दर प्रदान करती है। आइए जानते हैं विभिन्न योजनाओं में निवेशकों को कितना ब्याज मिलेगा।

विज्ञापन

  • सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (PPF) - लोकप्रिय कर, दीर्घकालिक बचत योजना में निवेशकों को 7.1 फीसदी ब्याज मिलता है। निवेशक पांच साल के बाद आंशिक निकासी का लाभ उठा सकते हैं और खाते को 15 साल के लिए आगे भी बढ़ा सकते हैं। खाते को सक्रिय रखने के लिए प्रति वर्ष 500 रुपये की न्यूनतम राशि जमा करना आवश्यक है।
  • वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) - जिन निवेशकों की आयु 60 वर्ष से अधिक है, वे तिमाही आधार पर ब्याज के लिए इस बचत योजना में 15 लाख तक जमा कर सकते हैं। वरिष्ठ नागरिकों को इस योजना के तहत 7.4 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) - इसमें निवेशकों को 7.6 फीसदी का ब्याज मिलता है। इसमें व्यक्तिगत रूप से दो बेटियों के लिए अधिकतम दो खातों की अनुमति है।
  • पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट्स - आप पोस्ट ऑफिस में एक, दो, तीन या पांच साल के कार्यकाल के लिए टाइम डिपॉजिट योजना खोल सकते हैं। यह बैंकों द्वारा प्रस्तावित सावधि जमा के समान है। एक से तीन साल की अवधि के लिए इसमें 5.5 फीसदी ब्याज मिलता है। वहीं पांच साल की अवधि की जमा राशि पर 6.7 फीसदी।

  • पांच वर्षीय डाकघर आरडी - डाकघरों द्वारा दी जाने वाली इस आरडी जमा योजना पर निवेशकों को 5.8 फीसदी ब्याज मिलता है।
  • नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) - इस पांच साल की कंपाउंडेड स्कीम में सालाना 6.8 फीसदी ब्याज अर्जित किया जा सकता है, लेकिन यह राशि मैच्योरिटी पर देय है। इसमें पांच साल के बाद 1000 रुपये 1389.49 हो जाते हैं।
  • किसान विकास पत्र (KVP) - किसान विकास पत्र के तहत निवेशकों को 6.9 फीसदी ब्याज मिलता है।
  • 2016 से शुरू हुई तिमाही व्यवस्था - लघु बचत योजनाओं की ब्याज दरों में बदलाव की तिमाही प्रक्रिया 2016 से शुरू हुई। इससे पहले इन योजनाओं पर ब्याज का निर्धारण सालाना आधार पर होता था। दरअसल, तिमाही आधार पर दरें तय करने का फॉर्मूला श्यामला गोपीनाथ कमेटी ने प्रस्तावित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed