फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   insurance policy little understanding balanced portfolio

ऐसे करें सही बीमा पॉलिसी का चयन

Thu, 31 Jan 2013 05:48 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Thu, 31 Jan 2013 05:48 PM IST
विज्ञापन
insurance policy little understanding balanced portfolio

अकसर लोगों का ध्यान उनकी बीमा पॉलिसी पर तभी जाता है जब या तो उसकी मैच्यूरिटी हो जाए या कर बचाने की आवश्यकता पड़े। सिर्फ बीमा पॉलिसी खरीद लेने से ही हमारी जिम्मेदारियां समाप्त नहीं हो जाती हैं। बल्कि, बीमा पोर्टफोलियो उचित व संतुलित है, इसका भी पूरा ध्यान रखना जरूरी है। कुछ बातों का ध्यान रखा जाए, तो उचित बीमा पोर्टफोलियो बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


जरूरत के हिसाब से करें चुनाव
बीमा खरीदते समय जरूरी है कि आप अपनी जरूरतों की सूची बनाएं। मोटे तौर पर बीमा से जुड़े दो लक्ष्य होते हैं, जीवन बीमा कवर और कवर के साथ निवेश। दूसरा विकल्प भले ही आकर्षक लगे लेकिन इससे दूर रहना बेहतर है। निवेश और इंश्योरेंस को अलग-अलग रखना समझदारी है। मूल रूप से शुद्ध जीवन बीमा कवर और हेल्थ इंश्योरेंस की जरूरत होती है। लेकिन, अगर आपके पास पर्याप्त एसेट है, जो आपके गुजर जाने के बाद या रिटायरमेंट के बाद परिवार की जरूरतों को पूरा कर सकते हैं, तो आपको टर्म इंश्योरेंस लेने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


जल्दबाजी में न करें राशि का निर्धारण
आप जब तय कर लें कि किस लक्ष्य के लिए आपको बीमा खरीदना है, तब यह जानना जरूरी है कि कितने का बीमा कवर लिया जाए। इसका निर्धारण जल्दबाजी में नहीं किया जाना चाहिए। बल्कि, इसके लिए भविष्य में होने वाले खर्चों जिम्मेदारियों व आपात फंड को जोड़ें और इसके बाद ही इसका निर्णय करें। आप अपनी जिंदगी का मूल्य जानने के लिए ह्युमन लाइफ वैल्यू कैलकुलेटर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही बीमा पॉलिसी का चयन
बीमा पॉलिसी को भरोसेमंद बीमा एजेंट से लिया जाना चाहिए, ताकि पॉलिसी का चयन आपकी जरूरतों के मुताबिक हो, न कि एजेंट के कमीशन के आधार पर। अगर बीमा एजेंट के वादों में सच्चाई नजर नहीं आ रही है, तो बीमा कंपनी से और जानकारी हासिल कर सकते हैं। दूसरी परेशानी की बात है कि बीमा एजेंट बीमा के साथ-साथ म्यूचुअल फंड भी बेचते हैं। ऐसे में कई लोगों की शिकायत रहती है कि एजेंट बीमा की जगह म्यूचुअल फंड बेचने में ज्यादा दिलचस्पी दिखाते हैं। इसलिए बीमा एजेंट का चुनाव करते समय सावधानी बरतें।


समय-समय पर समीक्षा
लंबी अवधि के निवेश के तरह ही अपने बीमा पोर्टफोलियो की समय-समय पर समीक्षा करना आवश्यक है। आपकी जरूरतें और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इसलिए पॉलिसी लेते वक्त ही जरूरत से थोड़ा ज्यादा कवर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed