फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Insurance Companies To Introduce Standard Covid 19 Insurance Policy By 10 July as said by IRDAI

खुशखबर: 10 जुलाई तक कंपनियां पेश करेंगी 'कोरोना कवच बीमा', आपको ऐसे होगा फायदा

Sun, 28 Jun 2020 10:33 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 28 Jun 2020 10:33 AM IST
विज्ञापन
Insurance Companies To Introduce Standard Covid 19 Insurance Policy By   10 July as said by IRDAI
इंश्योरेंस - फोटो : pixabay

देश में कोविड-19 संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए हाल ही में भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) ने स्वास्थ्य और सामान्य बीमा कंपनियों को छोटी अवधि के लिए स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बेचने की अनुमति दी थी। इसमें कोविड-19 कवर भी मिलेगा। बीमा कंपनियों को 10 जुलाई तक अल्पावधि वाली मानक कोविड चिकित्सा बीमा पालिसी अथवा कोविड कवच बीमा पेश करने को कहा गया है। 

विज्ञापन


इतनी हो सकती है अवधि
बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने इस बारे में दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा कि ये बीमा पालिसी साढ़े तीन महीने, साढ़े छह महीने और साढ़े नौ महीने की रखी जा सकती हैं। मानक कोविड बीमा पालिसी 50 हजार रुपये के गुणक वाले संरक्षण के साथ से पांच लाख रुपये तक के हो सकते हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: करते हैं UPI पिन का इस्तेमाल, तो इन बातों का रखें ध्यान, हो सकता है फ्रॉड
विज्ञापन
विज्ञापन


करना होगा एकल प्रीमियम भुगतान
नियामक ने कहा कि इस तरह के उत्पादों के नाम 'कोरोना कवच बीमा' होने चाहिए। कंपनियां इसके बाद अपना नाम जोड़ सकती हैं। दिशानिर्देशों में कहा गया कि इन बीमा उत्पादों के लिए एकल प्रीमियम भुगतान करना होगा। इनके प्रीमियम पूरे देश में एक समान होने चाहिए। क्षेत्र या भौगोलिक स्थिति के हिसाब से इन बीमा उत्पादों के लिए अलग अलग प्रीमियम नहीं हो सकते हैं। 

ये खर्च होंगे शामिल
नियामक ने कहा कि इन बीमा उत्पादों में कोविड के इलाज के साथ ही किसी अन्य पुरानी अथवा नई बीमारी के इलाज का खर्च भी शामिल होना चाहिए। इसके तहत अस्पताल में भर्ती होने, घर पर ही इलाज कराने, आयुष से उपचार करने तथा अस्पताल में भर्ती होने से पहले व बाद के खर्चों को कवर मिलेगा। 

यह भी पढ़ें: लॉकडाउन में प्रभावित हुई है कमाई, तो घर से शुरू कर सकते हैं ये 9 काम

नियामक ने कहा, 'सामान्य व स्वास्थ्य बीमा कंपनियां यह सुनिश्चित करें कि इस तरह के उत्पाद 10 जुलाई 2020 से पहले उपलब्ध हो जाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed