फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Insurance companies can no longer exclude many illness

बीमाधारकों के लिए खुशखबरी, अब इन सब बीमारियों पर भी मिलेगा कवर

Tue, 01 Oct 2019 11:01 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 01 Oct 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Insurance companies can no longer exclude many illness
इंश्योरेंस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

इंश्योरेंस रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (इरडा) ने बीमाधारकों को बड़ा फायदा दिया है। नई गाइडलाइन के तहत बीमा कंपनियां अब वर्क प्लेस पर जोखिम भरी गतिविधियों और आर्टिफिशल लाइफ मेनटेनेंस से होने वाली बीमारियों, मानसिक रोगों, उम्र संबंधी बीमारी और जन्मजात बीमारी को हेल्थ कवर से बाहर नहीं कर पाएंगी।

विज्ञापन

फैक्ट्री कर्मचारियों को मिली राहत

इस संदर्भ में इरडा ने कहा कि अब से कैटरैक्ट सर्जरी, नी-कैप रिप्लेसमेंट, अल्जाइमर और पार्किंसन्स जैसी उम्र संबंधी समस्याएं भी कवर होंगी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार, फैक्ट्री कर्मचारियों के लिए भी नई गाइडलाइन जारी की गई हैं। खतरनाक रसायन के साथ काम करने वाले लोगों की स्वास्थ्य पर दीर्घ अवधि में बुरा असर होता है इसलिए अब से उनकी सांस और त्वचा संबंधी इलाज से इनकार नहीं किया जा सकेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर: रसोई से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और पेंशन तक, आज से भारत में बदल गए ये 11 नियम

विज्ञापन
विज्ञापन


अगर किसी कर्मचारी का एक कंपनी से दूसरे में ट्रांसफर होता है और उसने वेटिंग पीरियड की जरूरतों का एक हिस्सा पूरा कर लिया है, तो नई कंपनी द्वारा कर्मचारी पर सिर्फ अनएक्सफायर्ड वेटिंग पीरियड ही लागू होगा। 


अगर बीमा कंपनी एपिलेप्सी, किडनी, एचआईवी जैसी गंभीर बीमारी कवर नहीं करना चाहती है, तो इसके लिए खास शब्द इस्तेमाल होगा। ऐसी स्थिति में 30 दिन से एक साल तक का एक वेटिंग पीरियड होगा, जिसके बाद फिर से कवर शुरू होगा।

इस बात का रखें ध्यान

इस संदर्भ में आइडियर इंस्योरेंस ब्रोकर्स के फाउंडर राहुल अग्रवाल ने कहा कि, 'यह निश्चित रूप से लाखों लोगों के लिए अच्छी खबर है, जिन्हें अब तक कवर नहीं मिल पाता था। लेकिन बीमाधारकों को एक बात का खास ध्यान रखना होगा। उनको सतर्क रहना होगा क्योंकि नई गाइडलाइन के बाद प्रीमियम में काफी वृद्धि हो सकती है।

इसलिए लिया फैसला

पिछले साल नवंबर में वर्किंग कमिटी ने इरडा को रिपोर्ट सौंपी थी। रिपोर्ट में कहा गया था कि बीमा कंपनियां अल्जाइमर, पार्किंसन्स, एचआईवी या एड्स जैसी खतरनाक बीमारियों को कवर से बाहर नहीं कर सकतीं। इसलिए इन सुझावों को ध्यान में रखते हुए इरडा ने ये फैसला लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed