फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   india post launches mobile banking facility for its customer, will get these benefits

डाकघर के बचत खाताधारकों के लिए शुरू हुई मोबाइल बैंकिंग की सुविधा

Tue, 15 Oct 2019 01:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 15 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
india post launches mobile banking facility for its customer, will get these benefits
post office

डाक विभाग (India Post) ने अपने बचत खाताधारकों को त्योहारी सीजन में बड़ा तोहफा देते हुए उनके लिए मोबाइल बैंकिंग की सुविधा को पूरे देश में मंगलवार से शुरू कर दिया है। इस सुविधा का लाभ देश भर में  उन ग्राहकों को मिलेगा, जिनके बचत खाते डाकघर के कोर बैंकिंग सॉल्यूशन से जुड़े हुए हैं। इस बारे में डाक विभाग ने सर्कुलर को जारी कर दिया है। डाक विभाग ने एक साल पहले ग्राहकों के लिए इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा को शुरू किया था। 

विज्ञापन

ऐसे शुरू होगी सुविधा

  • इस सुविधा का लाभ लेने के लिए ग्राहकों को अपने मोबाइल में इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग एप को इंस्टॉल करना होगा।
  • उससे पहले ग्राहकों के पास कुछ चीजें होनी चाहिए, जिसके बगैर वो इस सुविधा का लाभ नहीं ले पाएंगे। 
  • ग्राहकों के पास वैलिड ईमेल आईडी, पैन और मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • CIF या फिर कस्टमर आईडी अपडेट होना चाहिए।
  • इसके तहत पहला और आखिरी नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम, जेंडर, पते और अपना वैलिड आईडेंटिटी प्रूफ, सही पता और माता का नाम शामिल है। 
  • विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • डाकघर के बचत खाता धारक किसी भी मुख्य या फिर उप डाकघर में इस सुविधा को लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
  • यह आवेदन किसी भी डाकघर शाखा में नहीं किया जा सकता है। 
  • इसके लिए एक विशेष तौर पर तैयार किए गए फॉर्म को भरकर के जमा करना होगा। 
  • ग्राहकों की केवाईसी होनी चाहिए। अगर केवाईसी पूरी तरह से नहीं हुई है, तो उसके लिए भी आवेदन किया जा सकता है। 
  • यह फॉर्म उसी डाकघर में जमा किया जा सकता है, जहां पर सीबीएस सुविधा उपलब्ध है और खाताधारक का खाता उसी डाकघर में है। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • फॉर्म जमा करने के 24 घंटे बाद मोबाइल बैंकिंग सुविधा को शुरू कर दिया जाएगा। 
  • ग्राहकों की सीआईएफ यूजर आईडी के तौर पर और टांजेक्शन पासवर्ड को पासवर्ड की तरह इस्तेमाल किया जाएगा। 

मिलेंगी यह सुविधाएं

बचत खाता धारकों को मोबाइल बैंकिंग सुविधा लेने के बाद यह सुविधाएं मिलेंगीः-

  • किसी भी तरह के खाते में मौजूद बैलेंस की जानकारी
  • सभी तरह के खातों की ट्रांजेक्शन हिस्टरी
  • पीपीएफ और बचत खाते का मिनी स्टेटमेंट
  • अपने बचत खाते से पोस्ट ऑफिस के दूसरे बचत खाते में फंड ट्रांसफर
  • आरडी, पीपीएफ, LARD जैसे खातों में फंड ट्रांसफर की सुविधा
  • आरडी और टाइम डिपॉजिट खाता खोलने की आग्रह करना
  • चेक भुगतान को रोकने का आग्रह करना

भविष्य में अगर कोई खाताधारक इस सुविधा को बंद करना चाहता है, तो फिर उसे इसके लिए आवेदन करना होगा। उसके 24 घंटे के भीतर यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। ग्राहकों को होने वाली किसी भी दिक्कत के लिए टोल फ्री नंबर 1800-425-2440 पर कॉल करके या फिर dopebanking@indiapost.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed