{"_id":"5efc1f21a72e007fd0276dd0","slug":"india-is-hiring-much-better-than-other-countries-in-the-world-says-a-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे देशों के मुकाबले भारत में हो रही हैं ज्यादा भर्तियां, एक रिपोर्ट का दावा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
दूसरे देशों के मुकाबले भारत में हो रही हैं ज्यादा भर्तियां, एक रिपोर्ट का दावा
Wed, 01 Jul 2020 10:59 AM IST
Tanuja Yadav
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Wed, 01 Jul 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
दूसरे देशों के मुकाबले भारत में भर्तियां ज्यादा
कोरोना महामारी की वजह से दुनिया में हर देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। चीन, अमेरिका समेत कई देशों की अर्थव्यवस्था में गिरावट देखने को मिलेगी। कोरोना और उसके काबू करने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की वजह से उद्योगों पर असर पड़ा, जिसका परिणाम यह हुआ कि कई लोगों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा।
विज्ञापन
एक तरह दुनिया में कई देश लोगों को नौकरियों से निकाल रहे हैं या कई लोगों को बिना वेतन के छुट्टी पर भेज दिया गया है और कई जगह भर्तियां रोक दी गई हैं। लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक भारत में दूसरे देशों के मुकाबले ज्यादा भर्तियां हो रही हैं। ग्लोबल जॉब साइट इनडीड के मुताबिक मार्च के दूसरे हफ्ते तक जॉब पोस्टिंग का ट्रेंड पिछले साल के तर्ज पर था।
विज्ञापन
मार्च के दूसरे हफ्ते से सुस्ती दिखना शुरू हुई, जो अप्रैल और जून तक चली। इससे पता चलता है कि लॉकडाउन के बाद से नौकरियों पर इसका गहरा असर पड़ा है। रिपोर्ट की माने तो जून के मध्य तक इनडीड साइट पर जून में पिछले साल के मुकाबले 51 फीसदी गिरावट देखने को मिली, ब्रिटेन में यह 60 फीसदी और यूरोप के कुछ अन्य देशों में 61 फीसदी रही।
विज्ञापन
हालांकि कुछ देश ऐसे भी हैं जिनका प्रदर्शन भार से बेहतर रहा है, इसमें सिंगापुर, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं। अमेरिका में जॉब पोस्टिंग में 29 फीसदी, सिंगापुर में 32 फीसदी और ऑस्ट्रेलिया में 42 फीसदी गिरावट देखने को मिली। यह रिपोर्ट फरवरी से लेकर मई तक इनडीड में जॉब पोस्टिंग को लेकर उपलब्ध डाटा से तैयार की गई है।