फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   income tax return process of one day will take 21 months time from now

1 दिन में आयकर रिटर्न प्रोसेस होने के लिए करना होगा 1.5 साल का लंबा इंतजार, यह है वजह

Thu, 17 Jan 2019 11:35 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: kapil sharma Updated Thu, 17 Jan 2019 11:35 AM IST
विज्ञापन
income tax return process of one day will take 21 months time from now

केंद्र सरकार आयकार रिटर्न को दाखिल करने के बाद प्रोसेस होने की सीमा में बड़ा बदलाव करने जा रही है। सरकार ने बुधवार को घोषणा की है कि वो आयकर रिटर्न के प्रोसेस को जल्द ही 1 दिन में पूरा कर देगी। लेकिन इसके लिए अभी आपको कम से कम 1.5 साल का इंतजार करना पड़ेगा। 

विज्ञापन

4241 करोड़ का आएगा खर्चा

इस प्रोजेक्ट को लागू करने में करीब 4241 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। 6.85 करोड़ भारतीयों ने वित्त वर्ष 2017-18 के लिए भरा था रिटर्न।  1.83 लाख करोड़ रुपये का रिफंड अभी तक आयकर विभाग दे चुका है।

विज्ञापन


करीब 4241.97 करोड़ रुपये में समन्वित ई फाइलिंग और सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेंटर 2.0 सिस्टम को तैयार करने की जिम्मेदारी आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस को सौंपी गई है। नए आयकर रिटर्न फाइलिंग सिस्टम को लागू करने का निर्णय बुधवार को प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यहां हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी भर सकते हैं आयकर रिटर्न

आयकरदाता पहले भी अपना आयकर रिटर्न भर सकते हैं। नए सिस्टम में रिटर्न दाखिल करने के लिए प्री-फाइलिंग की व्यवस्था भी की गई है। लोगों के बैंक खाते में रिफंड का पैसा सीधे ट्रांसफर होगा। इस परियोजना को पूरी तरह से लागू करने के बाद तीन महीने टेस्टिंग भी होगी। 

income tax return process of one day will take 21 months time from now

5 लाख की आयकर छूट सीमा देने की तैयारी में सरकार

मध्यम वर्ग की नाराजगी को कम करने और आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर केंद्र सरकार बड़ी राहत देने का मन बना रही है। वित्त मंत्रालय आयकर छूट में 2.5 लाख रुपये का इजाफा कर सकता है। ऐसे में अगले वित्त वर्ष से 5 लाख तक की सालाना आय वाले लोग आयकर के दायरे से बाहर हो जाएंगे। 

अंतरिम बजट में हो सकती है घोषणा

वित्त मंत्री अरुण जेटली इसकी घोषणा 1 फरवरी को पेश होने वाले अंतरिम बजट में इस बात की घोषणा कर सकते हैं। उम्मीद है कि वित्त मंत्री इस बार के बजट में आम जनता के लिए कई लोक लुभावन योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। 

मिलेगा ब्याज मुक्त लोन

केंद्र सरकार इसके बाद ब्याज मुक्त लोन भी देने का एलान भी कर सकती है, जिससे किसानों पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े। किसानों को एक लाख रुपये का ब्याज मुक्त लोन भी मिलेगा। ब्याज मुक्त लोन देने से सरकार पर करीब 2.30 लाख करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। सरकार इसकी घोषणा यूनिवर्सल बेसिक इनकम (यूबीआई) के तहत करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed