फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   income tax return banks, private websites, xiaomi giving facility to tax payers

आईटीआरः मोबाइल एप के अलावा इन बैंकों, टैक्स वेबसाइट्स से मुफ्त में फाइल होगा रिटर्न

Sat, 28 Jul 2018 02:04 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 28 Jul 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
income tax return banks, private websites, xiaomi giving facility to tax payers
आयकर विभाग ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की अंतिम तारीख को एक महीने आगे के लिए खिसका दिया है। अभी भी आपके पास मौका है कि आसानी से आप अपने रिटर्न को घर बैठे फाइल कर सकते हैं। आयकर विभाग की वेबसाइट के अलावा देश के कई प्रमुख बैंक, टैक्स वेबसाइट्स और मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शाओमी भी अपने यहां पर करदाताओं को रिटर्न फाइल करने की सुविधा दे रहे हैं। हम आपको इन्हीं के बारे में बता रहे हैं। 
विज्ञापन


शाओमी के एप पर मिलेगी सुविधा

मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली कंपनी शाओमी ने अपने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक एप को लांच किया है जिसकी मदद से आयकरदाता आसानी से अपना आईटीआर फाइल कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने निजी वेबसाइट क्लीयरटैक्स के साथ हाथ मिलाया है। शाओमी यूजर्स मी कैलंडर का इस्तेमाल करते हुए क्लीयरटैक्स पर आईटीआर ई-फाइल कर सकेंगे।
विज्ञापन


क्लीयरटैक्स द्वारा संचालित एक नई सुविधा को एमआईयूआई पर चल रहे शाओमी के स्मार्टफोन रेंज में एमआई कैलेंडर एप में इंटिग्रेट किया गया है। यह सुविधा व्यक्तिगत करदाताओं को इस एप से सीधे आयकर रिटर्न दाखिल करने की अनुमति देती है। आईटी रिटर्न की ई-फाइलिंग का यह शॉर्टकट एमआई कैलेंडर एप खोलकर और 31 अगस्त तक ब्राउज़ करके एक्सेस किया जा सकता है, जो वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाओमी के एप का ऐसे करें प्रयोग

यूजर्स को कैलेंडर ऐप में 31 अगस्त, 2018 को क्लिक करना होगा और फिर वे आईटीआर फाइल करने के लिए याद दिलाए गए विकल्प को चुन सकते हैं। करदाता को उस समय उस पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा जिसमें मुफ्त में ऑनलाइन रिटर्न दाखिल करने का विकल्प हैं। इसके अलावा करदातासीए असिस्टेड फाइलिंग प्लान को चुनें या व्यापक आयकर संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

करना होगा फॉर्म 16 को अपलोड

income tax return banks, private websites, xiaomi giving facility to tax payers

क्लीयरटैक्स पर टैक्स फाइलिंग के लिए सिर्फ अपना फॉर्म 16 अपलोड करना होगा। क्लीयरटैक्स सॉफ्टवेयर अपलोड किए गए फॉर्म 16 से जानकारी पढ़ता है और सभी विवरणों को खुद-ब-खुद भर देता है। यूजर को सिर्फ विवरण की जांच करनी होगी और ई-फाइल पर जाना होगा।

जिनके पास फॉर्म-16 नहीं है, कई फॉर्म 16 हैं या कैपिटल गेन जैसी कोई अन्य टैक्स जटिलताएं हैं, तो वे सीए असिस्टेड प्लान चुन सकते हैं। यह नाममात्र की फीस पर उनको रिटर्न फाइल करने में मदद करेंगे। 

इन वेबसाइट्स, बैंक पर भी सुविधा

आयकर विभाग की वेबसाइट के अलावा आप कई निजी कंपनियों और प्रमुख बैंकों की वेबसाइट पर भी जाकर के आईटीआर को फाइल कर सकते हैं। जो कंपनियां इस सुविधा को दे रहे हैं उनमें माईआईटीरिटर्न.कॉम, टैक्सपैनर.कॉम, एचएंडआरब्लॉक आदि भी फॉर्म 16 की मदद से रिटर्न फाइल कर सकते हैं।

देश के प्रमुख बैंक जैसे कि भारतीय स्टेट बैंक, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, पंजाब नेशनल बैंक, एक्सिस, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि भी अपने ग्राहकों को नेटबैंकिंग के माध्यम से रिटर्न फाइल करने की सुविधा दे रहे हैं और इसके लिए किसी तरह का कोई चार्ज करदाताओं को नहीं देना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed