नौकरीपेशा लोगों के लिए अच्छी खबर, टैक्स का है मामला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में एसोचैम की तरफ के लिए गए एक सर्वे के मुताबिक यह बात सामने आई है कि लोग इस बजट में इनकम टैक्स छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपए करने की उम्मीद कर रहे हैं।
एसोचैम की तरफ से यह सर्वे 92 प्रतिशत लोगों के बीच कराया गया है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों ही शामिल थे। सभी यही चाहते हैं कि इनकम टैक्स छूट की सीमा 2.5 लाख रुपए से बढ़ाकर 3 लाख रुपए की जानी चाहिए।
लोगों का कहना है कि महंगाई बढ़ने से खर्चे भी बढ़ गए हैं। ऐसे में अगर टैक्स छूट की सीमा बढ़ाई जाती है तो हर करदाता के पास कुछ और रकम भी बच सकेगी, जो खर्चों को संतुलित कर सकेगा।
500 लोगों पर हुआ सर्वे
इस सर्वे में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, हैदराबाद, अहमदाबाद, हैदराबाद, पुणे, चंडीगढ़ और देहरादून के करीब 500 नौकरीपेशा लोगों को शामिल किया गया था।
मौजूदा समय में हाउसिंग लोन पर दिए जाने वाले ब्याज पर 1.5 लाख रुपए तक इनकम टैक्स में छूट दी जाती है। सर्वे में 78 प्रतिशत लोगों ने उम्मीद जताई है कि यह सीमा बढ़कर 5 लाख रुपए की जानी चाहिए।
इस बजट में सोने पर आयात शुल्क 2-4 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। मौजूदा समय में आयात शुल्क 10 प्रतिशत है। 88 प्रतिशत लोगों ने ऐसा होने की उम्मीद जताई है।