फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   in next five year retail loan would rise to 96 lakh crore rupees, says crisil report

पांच साल में दोगुने बढ़कर 96 लाख करोड़ हो जाएंगे खुदरा कर्जः रिपोर्ट

Wed, 18 Dec 2019 10:18 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 18 Dec 2019 10:18 AM IST
विज्ञापन
in next five year retail loan would rise to 96 lakh crore rupees, says crisil report

निजी उपभोग, कर्ज लेने की इच्छा आदि वजहों से 2024 तक ऋणदाता संस्थानों के खुदरा कर्ज दोगुने बढ़कर 96 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच जाएंगे। आईसीआईसीआई बैंक और रेटिंग एजेंसी क्रिसिल के संयुक्त अध्ययन में यह बात सामने आई है।

विज्ञापन


इस अध्ययन के मुताबिक, मार्च, 2024 तक ऋणदाता संस्थानों के खुदरा कर्ज बढ़कर 96 लाख करोड़ रुपये हो जाएंगे, जो मार्च, 2019 तक 48 हजार करोड़ रुपये था। बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘हमें भरोसा है कि अगले पांच साल के दौरान निजी उपभोग के लिए मांग बढ़ने और विशेषकर युवाओं की कर्ज लेने की इच्छा से खुदरा कर्ज में तेज बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इसके साथ ही शहरीकरण और छोटे परिवारों के विस्तार का रुझान देखने को मिल रहा है, जिससे मांग बढ़ने का भरोसा है।’
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पारंपरिक और गैर पारंपरिक स्रोतों से व्यापक डाटा की उपलब्धता से ऋणदाताओं को तकनीक और डाटा एनालिटिक्स के दोहन में मदद मिल रही है, जिससे कर्ज देने के प्रति ऋणदाताओं का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा बीते कुछ साल के दौरान सरकार द्वारा नियामकीय और सांविधिक उपायों से कम लागत वाले आवासीय कर्जों की वृद्धि दर खासी तेज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जीएसटी से एमएसएमई को मिल रहा फायदा

बागची ने कहा, ‘इसके अलावा जीएसटी जैसी पहलों के चलते एमएसएमई को पूंजी की उपलब्धता बढ़ रही है और इसलिए इस क्षेत्र के लिए कर्ज बढ़ा है।’ खुदरा कर्ज उद्योग के 200 विशेषज्ञों से बातचीत, आईसीआईसीआई बैंक की उपभओक्ता वित्त श्रेणी की गहरी समझ, क्रिसिल के आर्थिक अनुमान मॉडल, कंपनियों के सार्वजनिक उपलब्ध आंकड़ों, सालाना रिपोर्ट और आरबीआई से मिले आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed