{"_id":"609a46d953f7b600f800cacf","slug":"important-tips-for-best-retirement-plan-to-fulfil-your-financial-needs-amid-coronavirus","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम की खबर: कोरोना काल में रिटायरमेंट प्लानिंग को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये टिप्स","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
काम की खबर: कोरोना काल में रिटायरमेंट प्लानिंग को न करें नजरअंदाज, अपनाएं ये टिप्स
Tue, 11 May 2021 02:26 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Tue, 11 May 2021 02:26 PM IST
सार
आपकी रिटायरमेंट की उम्र कुछ भी हो, पर आपको आदर्श रूप से अपनी सैलरी का पहला चेक मिलने के समय से ही आपकी योजना शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
रिटायरमेंट की योजना
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में लोगों की वित्तीय स्थिति बिगड़ी है। अपने भविष्य को संवारने के लिए हम कड़ी मेहनत तो करते हैं लेकिन महंगाई के इस दौर में अपने सभी सपने पूरे नहीं कर पाते। एक जगह पर हम कई बार चूक जाते हैं और वो है बचत। हम अपने भविष्य के लिए सोचते तो बहुत हैं लेकिन बचत नहीं कर पाते। बचत कर भविष्य के लिए हम एक ऐसी पूंजी तैयार कर सकते हैं, जिसकी मदद से हम रिटायरमेंट के बाद अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इसके लिए हमें अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग करनी चाहिए।
विज्ञापन
अपने रिटायरमेंट की योजना बनाने का सबसे अच्छा समय तब होता है जब आप जवान होते हैं। आपकी रिटायरमेंट की उम्र कुछ भी हो, पर आपको आदर्श रूप से अपनी सैलरी का पहला चेक मिलने के समय से ही आपनी योजना शुरू कर देनी चाहिए।
विज्ञापन
क्यों जरूरी है रिटायरमेंट की प्लानिंग?
नौकरी करते समय हम मकान, गाड़ी खरीदने और बच्चों की पढ़ाई या शादी के लिए ही पूंजी जुटाने में व्यस्त रहते हैं और खुद के लिए योजना बनाने का समय ही नहीं मिलता। संकट के इस दौर में तो रिटायरमेंट की प्लानिंग करना और भी मुश्किल है। लिहाजा आपको यह समझना होगा कि रिटायरमेंट पूंजी जमा करना भी अन्य लक्ष्यों जितना महत्वपूर्ण है। अगर इसमें देरी होती है तो पर्याप्त पूंजी एकत्र करना संभव नहीं होगा और रिटायरमेंट के बाद आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है। इस लक्ष्य के लिए जितनी जल्दी हो सके अपने निवेश की शुरुआत कर दें।
विज्ञापन
इमरजेंसी फंड का करें इंतजाम
आपको ध्यान रखना चाहिए कि किसी इमरजेंसी में खर्च के लिए आपके पास अतिरिक्त राशि की व्यवस्था रहे। इमरजेंसी अगर सेहत को लेकर हो, तो आपको और भी ज्यादा ध्यान देना होगा। भविष्य में अगर किसी कारण आपकी सेहत बहुत बिगड़ जाती है, तो इसके लिए आपके पास फंड का होना बेहद आवश्यक है।
सैलरी का 80 फीसदी ही करें खर्च
फाइनेंशियल प्लानर्स के अनुसार, किसी भी व्यक्ति को अपनी सैलरी का 80 फीसदी ही खर्च करना चाहिए और 20 फीसदी बचा के रखना चाहिए। जो पैसा आपने जमा किया हुआ है, उसको आप एक लिमिट में निकालकर अपने खर्च को बिगड़ने से बचा सकते हैं। रिटायरमेंट के बाद के लिए आपके पास सेहत के अतिरिक्त अन्य खर्चों को पूरा करने के लिए भी पैसे जुड़े होने चाहिए।