फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   If you are planning to port your health insurance policy then keep these things in mind

सलाह: स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी बदलने का बना रहे मन, तो ध्यान रखें ये खास बातें फायदे में रहेंगे

Wed, 23 Feb 2022 10:17 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Feb 2022 10:17 AM IST
सार

Importent Things While Changing Health Policy:आप अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी प्रदान करने वाली कंपनी की सेवाओं से खुश नहीं है और पॉलिसी को किसी दूसरी कंपनी में पोर्ट कराना चाहते हैं। तो इस प्रक्रिया को पूरा करने से पहले कुछ जरूरी बातों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसमें दूसरी कंपनी के कवरेज और लिमिट से लेकर कुछ जरूरी जानकारियां आपे लिए फायदेमंद साबित होंगी।
 

विज्ञापन
If you are planning to port your health insurance policy then keep these things in mind
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर आप अपनी स्वास्थ्य बीमा कंपनी की सेवाओं से पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं और इसे बदलने का मन बना रहे हैं, तो आपको बता दें कि आप आसानी से दूसरी कंपनी में अपनी पॉलिसी को पोर्ट (बदल) करा सकते हैं। बीमा कंपनी बदलने की इस प्रक्रिया को पोर्टिंग कहते हैं। हालांकि, स्वास्थ्य बीमा को पोर्ट कराने से पहले प्रीमियम और प्रतीक्षा अवधि जैसी कई जरूरी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हम यहां पोर्टेबिलिटी से जुड़ी जरूरी बातों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन


दूसरे प्लान की पूरी जानकारी जुटाएं
अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को पोर्ट कराते हैं, तो नई कंपनी आपकी प्रीमियम की दरों को तय करने के लिए स्वतंत्र होती है। पोर्ट के दौरान अगर आप उच्च जोखिम वाली श्रेणी में हैं, तो हो सकता है नई कंपनी पुरानी कंपनी की तुलना में आपसे अधिक प्रीमियम वसूल करे। ऐसे में पोर्ट कराने से पहले आपको इसके बारे में जानकारी ले लेनी चाहिए और आपको एक नहीं बल्कि तीन-चार बीमा कंपनियों के प्लान की पूरी जानकारी जुटानी चाहिए। इसके बाद जिस प्लान से आप संतुष्ट हों उसमें अपनी स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी को पोर्ट करा लीजिए। 
विज्ञापन


नई कंपनी के कवरेज को समझें
कई लोग इंश्योरेंस पॉलिसी इसलिए पोर्ट कराते हैं कि दूसरी कंपनी कम प्रीमियम ऑफर कर रही है। नई कंपनी के कवरेज, उसकी लिमिट और सब-लिमिट को समझें। यह दावा करते समय परेशानी से बचाएगा। इसके साथ ही यहां पॉलिसी बदलते समय एक और बात का ध्यान रखा जाना बेहद जरूरी है कि आप अपनी पॉलिसी जिस नई कंपनी के ऑफर को देखकर बदल रहे हैं तो इससे पहले दूसरी और भी कंपनियों के ऑफर्स की तुलना उससे करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरी प्रक्रिया में लगते हैं 45 दिन
अगर आप अपनी स्वास्थ्य बीमा योजना को पोर्ट करना चाहते हैं, तो आपको स्वास्थ्य बीमा योजना के नवीनीकरण से कम से कम 45 दिन पहले प्रक्रिया शुरू करनी होगी। आपको अपनी वर्तमान बीमा कंपनी को पॉलिसी पोर्ट कराने के संबंध में सूचना देनी होगी। आपको नई बीमा कंपनी के बारे में भी जानकारी मुहैया करानी होगी। आपको अपनी अवधि को ब्रेक किए बिना ही पॉलिसी का नवीनीकरण करना होता है, इसलिए पोर्टिंग प्रक्रिया शुरु होने पर 30 दिन की अनुग्रह अवधि मिलती है। 

ये समस्या आने पर ही बदलें कंपनी 

  1. कंपनी की खराब सेवा
  2. पॉलिसी में कम लाभ 
  3. अपर्याप्त कवर
  4. डिजिटल फ्रेंडली नहीं 
  5. रूम किराया सीमा कम होना 
  6. जटिल दावा निपटान प्रक्रिया 
  7. दावा कवर देने में देरी
  8. पारदर्शिता की कमी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed