फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   How to Check Gas Subsidy and how to complain about LPG gas cylinder subsidy news in hindi

काम की खबर: क्या आपके खाते में आ रहा है गैस सब्सिडी का पैसा? तुरंत करें चेक

Mon, 15 Mar 2021 12:49 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 15 Mar 2021 12:49 PM IST
विज्ञापन
How to Check Gas Subsidy and how to complain about LPG gas cylinder subsidy news in hindi
क्या आपके खाते में आ रहा है गैस सब्सिडी का पैसा? - फोटो : iStock

पेट्रोलियम पदार्थों की बेतहाशा कीमतों से देशवासी पहले ही परेशान हैं। अब रसोई गैस सिलिंडर भी काफी महंगा हो गया है। आप में से अधिकतर लोगों के घर में एलपीजी गैस कनेक्शन होगा। ऐसे में कई लोग सब्सिडी का भी फायदा ले रहे होंगे। वैसे तो सब्सिडी का पैसा अब महज 30-35 रुपये तक सीमित रह गया है लेकिन यदि इतना भी पैसा आपके खाते में आ रहा है तो इसकी जानकारी होना आपके लिए जरूरी है। गैस सब्सिडी का पैसा अपने आप ही आपके संबंधित बैंक खाते में चला जाता है लेकिन कई बार बैंक की गलती से पैसा अकाउंट में नहीं पहुंचता है।

विज्ञापन


तो अब सवाल यह है कि आखिर कैसे पता लगाएं कि गैस सब्सिडी का पैसा खाते में आ रहा है या नहीं। आइए जानते हैं।

यह भी पढ़ें: जरूरी खबर : अगले महीने से बदल रहा है PF से जुड़ा ये अहम नियम, जानिए आपको फायदा होगा या नुकसान

विज्ञापन
  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन के ब्राउजर में www.mylpg.in टाइप करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • अब आपको दाहिनी ओर गैस कंपनियों के गैस सिलिंडर की फोटो दिखेगी उनमें से अपने सर्विस प्रोवाइडर के गैस सिलिंडर की फोटो पर क्लिक करें।
  • इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जो कि आपके सर्विस प्रोवाइडर की होगी। 
  • अब सबसे ऊपर दाहिनी ओर साइन-इन और न्यू यूजर का विकल्प मिलेगा।
  • अब यदि आपने पहले से अपनी आईडी बना ली है तो साइन-इन करें और नहीं बनाई है तो न्यू यूजर पर क्लिक करके आईडी बना लें।
  • इसके बाद लॉगिन करने पर आपको दाहिनी ओर व्यू सिलिंडर बुकिंग हिस्ट्री। इस पर क्लिक करने पर आपको जानकारी मिल जाएगी कि आपको किस सिलिंडर पर कितनी सब्सिडी मिली है और कब मिली है। वहीं अगर आपके अकाउंट में सब्सिडी का पैसा नहीं आ रहा है तो आप फीडबैक वाले बटन पर क्लिक करके शिकायत भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें: काम की बात: पीएफ व आईटीआर सहित अगले महीने से बदल रहे हैं पांच नियम, आप पर पड़ेगा सीधा असर


अगर आपने अपना एलपीजी आईडी को अकाउंट से लिंक नहीं किया है तो आप डिस्ट्रीब्यूटर से मिलकर इस समस्या का समाधान कर सकते हैं। साथ ही आप 18002333555 पर फ्री में कॉल कर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed