फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   How can you improve your credit score here you can know in just three steps

क्रेडिट स्कोर सुधारने के लिए अपनाएं ये तीन तरीके, लोन लेने में होगी आसानी

Tue, 30 Jun 2020 06:03 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Tue, 30 Jun 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
How can you improve your credit score here you can know in just three steps
तीन स्टेप में सुधारें अपना क्रेडिट स्कोर

अगर आप किसी बैंक से लोन लेने जाएंगे तो सबसे पहला काम बैंक जो करता है वो है आपकी आर्थिक स्थिति को टटोलना। बैंक ऐसा इसलिए करते हैं ताकि ये पता लगाया जा सके कि समय आने पर ग्राहक वो पैसा लौटा पाएगा या नहीं। इस प्रक्रिया में क्रेडिट स्कोर सबसे अहम भूमिका निभाता है। 

विज्ञापन



क्रेडिट स्कोर किसी ग्राहक की साख के बारे में जानकारी देता है और इससे बैंक को ग्राहक को क्रेडिट हिस्ट्री पता चल जाती है। ऐसा माना जाता है कि क्रेडिट स्कोर जितना अच्छा होता है, बैंक से लोन लेने में उतनी आसानी हो जाती है। वैसे तो क्रेडिट स्कोर की रेंज 300-900 के बीच होती है लेकिन 550-700 के बीच का स्कोर ठीक और 700-900 के बीच को स्कोर बहुत अच्छा माना जाता है। क्रेडिट स्कोर कैसे बेहतर रखा जा सकता है, इसके लिए आप ये कदम उठा सकते हैं... 
विज्ञापन


रीपेमेंट करने में टालमटोल बिल्कुल ना करें
अगर आपने कोई कर्ज लिया या फिर आपके क्रेडिट कार्ड का भुगतान बाकी है तो इसे समय पर करें। ऐसा ना करने पर क्रेडिट स्कोर पर नकारात्मक असर पड़ता है। इसके लिए अनुशासन बनाकर रखें, जो आप ऑटो डेबिट और रिमाइंडर्स लगाकर भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलग-अलग तरह के लोन का भुगतान
एक व्यक्ति जिसने किसी से कर्ज लिया है और उसका कर्ज लौटाने का रिकॉर्ड अच्छा रहा है। ऐसे में इस व्यक्ति का क्रेडिट स्कोर उस व्यक्ति से बहुत अच्छा रहेगा जिसने कभी कर्ज नहीं चुकाया है। अच्छा क्रेडिट स्कोर बनाने के लिए अच्छी लोन हिस्ट्री की जरूरत होती है। इसमें सिक्योर्ड या अनसिक्योर्ड, छोटी और लंबी अवधि या अलग-अलग प्रकार के कर्ज शामिल हो सकते हैं।


ज्वाइंट अकाउंट पर जरूर नजर रखें
अगर आप किसी लोन के ज्वाइंट होल्डर हैं तो आपके लिए लोन की रीपेमेंट पर नजर रखना जरूरी है। ज्वाइंट लोन के मामले में किसी ग्राहक पर ईएमआई के पेमेंट की बराबर की जिम्मेदारी होती है। इसका क्रेडिट स्कोर पर सीधा असर पड़ता है। ये बात तब भी लागू होती है जब किसी दूसरे के लोन पर आप गारंटी लेते हैं, इस तरह के लोन की अदायगी को लेकर गारंटर भी बराबर का जिम्मेदार होता है।

इन बातों का भी रखें ध्यान
ग्राहक सिबिल की वेबसाइट पर निर्धारित फीस देकर ताजा क्रेडिट रिपोर्ट हासिल कर सकता है
क्रेडिट रिपोर्ट में गलतियों को भूल-सुधार प्रक्रिया को अपनाकर ठीक किया जा सकता है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed