फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   hike in price of gas cylinder

आम आदमी को झटका, रसोई गैस की कीमतों में हुआ इजाफा

Wed, 01 May 2019 03:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 01 May 2019 03:15 PM IST
विज्ञापन
hike in price of gas cylinder

महीने के पहले ही दिन आम आदमी को झटका लगा है। कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा कर दिया है। 

विज्ञापन

इतनी हुई बढ़ोतरी

सरकारी सेक्टर की तेल कंपनियों ने रसोई गैस के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इस इजाफे के बाद घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम छह रुपये बढ़ गए हैं। वहीं गैर-सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 22.5 रुपये बढ़ी है। यह कीमत आज यानी एक मई से लागू हो गई है। बता दें कि ये कीमत सिर्फ एक महीने के लिए लागू होगी।


विज्ञापन


 

एक सिलेंडर के लिए चुकाने होंगे इतने पैसे

सिलेंडर के दाम में हुए इजाफे के बाद, दिल्ली में रहने वाले उपभोक्ता को गैस सिलेंडर के लिए 502 रुपये चुकाने होंगे। वहीं तेल कंपनियों की ओर से कमर्शियल सिलेंडर का दाम 730 रुपये कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले महीने इतनी हुई थी बढ़ोतरी

इससे पहले एक अप्रैल को भी रसोई गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा हुआ था। अप्रैल में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर का दाम पांच रुपये बढ़कर 706.50 रुपये प्रति सिलेंडर हो गया था। वहीं एक मार्च को इसमें 42.5 रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गयी थी। 


उपभोक्ताओं को एक साल में 12 सिलेंडर सब्सिडी वाली कीमतों पर मिलते हैं। इससे अधिक सिलेंडर की जरूरत होने पर उन्हें बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर लेना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed