फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   hdfc hikes loan interest rates for first time in last five years

5 साल बाद HDFC ने बढ़ाया ब्याज, लोन लेना हुआ और महंगा

Tue, 10 Apr 2018 10:49 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 10 Apr 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
hdfc hikes loan interest rates for first time in last five years
hdfc
पांच साल बाद प्राइवेट सेक्टर की सबसे बड़ी हाउसिंग फाइनेंस कंपनी में शुमार एचडीएफसी ने सोमवार को अपनी ब्याज  दरों में 0.05-0.20 फीसदी तक का इजाफा कर दिया है। रिटेल प्राइम लेंडिंग रेट (आरपीएलआर) में बढ़ोतरी एक अप्रैल से प्रभावी होगी।
विज्ञापन


यह होगी ब्याज की नई दर
30 लाख रुपये से कम के लोन की दर अब महिलाओं के लिए 8.40 फीसदी तथा अन्य के लिए 8.45 फीसदी होगी। 30-75 लाख रुपये तक के लोन की दर महिलाओं के लिए 8.55 फीसदी तथा अन्य के लिए 8.60 फीसदी होगी।
विज्ञापन


75 लाख रुपये से ऊपर के लोन की दर महिलाओं के लिए 8.65 फीसदी तथा अन्य के लिए 8.70 फीसदी होगी। आरपीएलआर के आधार पर ही कंपनी एडजस्टेबल रेट होम लोन (एआरएचएल) की दरें तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसबीआई सहित इन बैंकों ने बढ़ाई लोन पर ब्याज दरें
हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी मॉनीटरी पॉलिसी में पॉलिसी रेट में कोई बदलाव नहीं किया है, लेकिन फिर भी बैंक और वित्तीय संस्थान लगातार अपनी लोन की ब्याज दरों में इजाफा कर रहे हैं। लोन महंगा करने की यह प्रक्रिया 2017 के अंत से देखी जा रही है।


इसकी शुरुआत निजी क्षेत्र के बैंकों एक्सिस बैंक, यस बैंक, कोटक महिन्द्र बैंक ने की थी, जिसमें बाद सरकारी बैंक भी शामिल हो गए। एसबीआई भी अपनी कर्ज की दरें बढ़ा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed