{"_id":"c29d9712-6fc0-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"hdfc-cuts-retail-prime-lending-rate","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी व बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज हुआ सस्ता","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एचडीएफसी व बैंक ऑफ महाराष्ट्र का कर्ज हुआ सस्ता
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2013 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाउसिंग सेक्टर की प्रमुख फाइनेंस कंपनी एचडीएफसी लिमिटेड ने मंगलवार को अपना कर्ज सस्ता कर दिया है। इसके साथ ही बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपने लोन की ब्याज दरें घटाने की घोषणा की है। कंपनी ने अपनी प्रधान ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कमी करने की घोषणा की है। कंपनी की नई प्रधान ब्याज दर 6 फरवरी 2013 से लागू होगी।
विज्ञापन
इस कटौती के बाद एचडीएफसी के जरिये 30 लाख रुपये तक के होम लोन ब्याज दर 10.15 फीसदी रहेगी, जबकि 30 लाख रुपये से ज्यादा का होम लोन 10.40 फीसदी पर मिलेगा। मंगलवार को बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने भी अपने कर्ज सस्ता करने की घोषणा कर दी है। बैंक ने अपने बेस रेट में 0.25 फीसदी की कमी करने का फैसला किया है। जो कि नौ फरवरी 2013 से लागू होगी। बैंक का बेस रेट प्रभावी तिथि से 10.50 फीसदी से घटकर 10.25 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
सीआरआर में आरबीआई द्वारा 0.25 फीसदी की कमी करने के बाद बैंक को करीब 250 करोड़ रुपये की अतिरिक्त नकदी मिलेगी। इससे पहले एसबीआई, पीएनबी, ओबीसी, इंडियन बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैंक ऑफ इंडिया सहित कई प्रमुख बैंकों ने अपने कर्ज सस्ते कर दिए हैं।
विज्ञापन