फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Hdfc Bank Maruti Suzuki India deal Get Car Loan Easily

मारुति का HDFC बैंक के साथ समझौता, अब कम किस्त पर आसानी से मिलेगा लोन

Thu, 28 May 2020 01:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 28 May 2020 01:51 PM IST
विज्ञापन
Hdfc Bank Maruti Suzuki India deal Get Car Loan Easily
आसान शर्तों पर मिलेगा लोन - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने गुरुवार को कहा कि उसने नई कार खरीदने वालों के लिए आसान शर्तों पर ऋण योजनाओं की पेशकश करने के लिए एचडीएफसी बैंक लिमिटेड के साथ समझौता किया है। इस संदर्भ में मारुति सुजुकी इंडिया ने एक बयान में बताया कि योजनाओं में लोचदार मासिक किस्त (ईएमआई) का विकल्प शामिल है, जिसके तहत ग्राहक हर साल तीन महीने कम ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं और ग्राहकों के हाथ में आने तक गाड़ी की कुल कीमत का 100 फीसदी तक कर्ज ले सकते हैं। पहले छह महीने कर्ज की किस्त प्रति लाख, प्रति माह 899 रुपये से शुरू हो रही है।

विज्ञापन


इस साझेदारी के बारे में मारुति के कार्यकारी निदेशक (विपणन और बिक्री) शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि, 'यह खरीदारों के लिए फायदेमंद है। ग्राहक कम डाउनपेमेंट से लेकर कम ईएमआई तक के विकल्प चुन सकते हैं।'
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक के साथ भी किया गठजोड़ 
पहले मारुति ने ग्राहकों को बेहतर लोन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आईसीआईसीआई बैंक के साथ गठजोड़ किया है। इसके तहत कंपनी कार खरीदनेवालों को ईएमआई के मामले में कुछ राहत देगी। मारुति सुजुकी अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के आकर्षक फाइनेंसिंग स्कीम लाई है। इनमें फ्लेक्सी ईएमआई स्कीम, बलून ईएमआई स्कीम और स्टेप अप ईएमआई स्कीम शामिल है। ईएमआई योजनाओं के अलावा आईसीआईसीआई बैंक मारुति सुजुकी की कार पर 100 फीसदी ऑन-रोड फाइनेंस की सुविधा भी दे रहा है। ये स्कीम मारुति सुजुकी की चुनिंदा कारों पर और मई 2020 से उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान ऑटोमोबाइल कंपनियों को नुकसान झेलना पड़ा है। कोरोना काल में लोगों में पैसे बचाने की प्रवृत्ति बढ़ी है। कंपनियां बाजार में अवसर तलाश रही हैं। इसी के तहत विभिन्न ऑटो कंपनियां अब नई कार खरीदने के प्रति ग्राहकों का विश्वास और अपनी बिक्री बढ़ाने के लिए कई योजनाएं लेकर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed