{"_id":"92ece81e-536a-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"hdfc-bank-cuts-base-rate-auto-loans-to-be-cheaper","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंक का कर्ज सस्ता","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
एचडीएफसी बैंक का कर्ज सस्ता
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2012 10:23 PM IST
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने नए साल पर ग्राहकों के लिए कर्ज सस्ता करने की सौगात दे दी है। बैंक ने 31 दिसंबर से अपने बेस रेट और प्रधान ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कमी कर दी है। बैंक आरबीआई द्वारा दिसंबर में पेश मध्य तिमाही समीक्षा नीति पेश करने के बाद कर्ज सस्ता करने वाला पहला बैंक है।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक ने सोमवार से अपने बेस रेट में 0.10 फीसदी की कमी कर दी है। बैंक का बेस रेट अब 9.70 फीसदी और पीएलआर 18.2 फीसदी हो गया है। बैंक के इस कदम से फ्लोटिंग रेट पर कर्ज लेने वाले नए और पुराने ग्राहकों के लिए कर्ज सस्ता हो गया है।
विज्ञापन