{"_id":"5a0fa5994f1c1b8e698bc3d5","slug":"gst-help-desk-in-international-trade-fair-2017-for-related-knowledge","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझनी है जीएसटी की ABCD? जाइए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, लगाया गया है स्पेशल हेल्प डेस्क","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
समझनी है जीएसटी की ABCD? जाइए अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, लगाया गया है स्पेशल हेल्प डेस्क
अमर उजाला ब्यूरो/नई दिल्ली
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:44 AM IST
विज्ञापन
gst
अगर आप अभी तक जीएसटी (GST) की एबीसीडी नहीं समझ पाए हैं, तो अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में बनाया गया जीएसटी पवेलियन आप की मदद कर सकता है। दरअसल, यहां सेंट्रल बोर्ड ऑफ एक्साइज एंड कस्टम (सीबीईसी) के अधिकारी दर्शकों को जीएसटी के बारे में जानकारियां दे रहे हैं। जीएसटी के संबंध में सवाल पूछने के लिए हेल्प डेस्क बनाया गया है। यह डेस्क दर्शकों के सवालों का जवाब मौखिक और प्रयोगात्मक दोनों ढंग से दे रहा रहा है।
विज्ञापन
क्या है मूडीज रेटिंग, सुधार से आम लोगों को क्या होगा फायदा? जानिए
विज्ञापन
इसके लिए फेसबुक, ट्विटर और व्हाट्सअप की भी मदद ली जा रही है। साथ ही यहां एक ऐसी मशीन भी मौजूद है, जहां बटन दबाने पर किसी उत्पाद विशेष पर लगने वाले टैक्स की जानकारी कुछ ही सेकेंड में मिल जाती है। पवेलियन में आए दर्शक नईम मलिक ने बताया कि उन्हें जीएसटी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिली है।
विज्ञापन
पहले उन्हें इसके बारे में कुछ समझ नहीं आता था, लेकिन अब उन्हें पता लग गया है कि किसी भी उत्पाद के एमआरपी पर पहले से ही जीएसटी शामिल होता है। अब कोई भी दुकानदार जीएसटी के नाम पर उनके साथ ठगी नहीं कर सकता है।