फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   government wants to give 8.75 percent interest on pf

सरकार चाहती है पीएफ पर दिया जाए 8.75 फीसदी ब्याज

Mon, 07 Dec 2015 03:58 PM IST
Updated Mon, 07 Dec 2015 03:58 PM IST
विज्ञापन
government wants to give 8.75 percent interest on pf

वित्त मंत्रालय चाहता है कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) अपने पीएफ खाता धारकों को चालू वित्त वर्ष (2015-16) के दौरान 8.75 फीसदी ब्याज दे।

विज्ञापन


हालांकि ईपीएफओ अपने पांच करोड़ से ज्यादा पीएफ खाताधारकों को इससे ज्यादा ब्याज देने की स्थिति में है। पिछले दो वित्त वर्षों के दौरान ईपीएफओ ने अपने खाताधारकों को 8.75 फीसदी की दर से ब्याज दिया है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक वित्त मंत्रालय में हाल ही में हुई एक बैठक में ईपीएफओ से चालू वित्त वर्ष के लिए पीएफ खातों पर 8.75 फीसदी की दर बरकरार रखने को कहा गया है। यह छोटी बचत योजनाओं और पीपीएफ पर रिटर्न की दरें घटाने के सरकार के इरादे के ही अनुरूप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों का यह भी बताना है कि ईपीएफओ इस साल के अपनी आय के आकलन (इनकम प्रोजेक्शन) को पेश करने की तैयारियों में जुटा हुआ है। इसके आधार पर वह पिछले दो वर्षों के मुकाबले इस वित्त वर्ष में खाताधारकों को पीएफ पर अधिक ब्याज देने की स्थिति में नजर आ रहा है।

9 दिसंबर है अहम

government wants to give 8.75 percent interest on pf

सूत्र ने यह भी कहा कि संसद में चल रहे शीत कालीन सत्र को देखते हुए ईपीएफओ के न्यासियों की 9 दिसंबर को होने वाली बैठक में पीएफ पर कम ब्याज देने का यह प्रस्ताव लाए जाने की संभावना कम है।

वित्त मंत्रालय की ओर से हाल के दिनों में इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि बैंकों को लोन की ब्याज दरें घटाने को राजी करने के लिए वह उन्हें छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों में भी कमी करने की सहूलियत देकर उनका रास्ता आसान कर सकती है।

गौरतलब है कि बीते एक वर्ष में भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा मूल दरों में 1.25 फीसदी की कटौती किए जाने के बावजूद बैंकों ने लोन की ब्याज दरों में ग्राहकों को इतनी कटौती का लाभ पूरी तरह से नहीं दिया है। इससे लोन की दरें ऊंची बनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed