{"_id":"614824da8ebc3e169b3f5cb4","slug":"government-scheme-more-than-1-crore-workers-registered-in-labour-e-shramik-portal-know-the-process","type":"story","status":"publish","title_hn":"E-Shram Portal: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
E-Shram Portal: अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिकों ने कराया पंजीकरण, आप भी उठा सकते हैं लाभ, ये है प्रोसेस
Mon, 20 Sep 2021 11:36 AM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 20 Sep 2021 11:36 AM IST
सार
अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के 38 करोड़ लोग ई-श्रम कार्ड बनवा सकते हैं और श्रमिकों के लिए शुरू की गई योजनाओं का फायदा आसानी से उठा सकते हैं।
विज्ञापन
श्रमिक
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
असंगठित क्षेत्रों में कार्यरत देश के करोड़ों कामगरों को मोदी सरकार ने 26 अगस्त को बड़ा तोहफा दिया था। सरकार ने कामगरों के हितों को ध्यान में रखते हुए ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया था। पोर्टल के लॉन्च के बाद श्रमिकों ने रजिस्ट्रेशन कराना शुरू किया। श्रम मंत्रालय के अनुसार ई-श्रम पोर्टल पर अब तक एक करोड़ से अधिक श्रमिक अपना पंजीकरण करा चुके हैं।
विज्ञापन
क्या है ई-श्रम पोर्टल?
मालूम हो कि ई-श्रम पोर्टल मजदूरों का डाटाबेस है। इसकी मदद से सरकार सोशल सिक्योरिटी स्कीमों को उनके दरवाजे पर तक पहुंचाएगी। इस वेबसाइट के जरिए श्रमिक अपना कार्ड बनवा सकते हैं और जिन लोगों का कार्ड बनेगा उन्हें सरकार की ओर से कई सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन?
सरकार का लक्ष्य अपनी सोशल सिक्योरिटी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इसी के लिए अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर के 38 करोड़ वर्करों का नेशनल डाटाबेस यानी ई-श्रम पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस डाटाबेस में मजदूर, प्रवासी मजदूर, रेहड़ी-पटरी वाले, घरेलू कामगार, कंस्ट्रक्शन वर्कर, गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर, खेतीहर मजदूर और असंगठित क्षेत्र के दूसरे वर्कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।
विज्ञापन
मिलेगा दुर्घटना बीमा कवरेज
सभी पंजीकृत असंगठित श्रमिकों को एक वर्ष के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) के माध्यम से दुर्घटना बीमा कवरेज प्रदान किया जाएगा। पंजीकरण के लिए आपको अपना नाम, पेशा, पता, शैक्षिक योग्यता, कौशल, और पारिवारिक विवरण आदि की पूरी जानकारी देनी होगी। प्रवासी मजदूर अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर पंजीकरण करा सकते हैं। श्रमिक के यूनिक अकाउंट नंबर का एक रजिस्ट्रेशन कार्ड बनेगा जिसे ई श्रम कार्ड नाम दिया गया है। असंगठित और प्रवासी श्रमिकों के डाटाबेस को आधार के साथ जोड़ा जाएगा।
पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने का प्रोसेस
- e-SHRAM पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर लॉग इन करें।
- अब होम पेज पर 'रजिस्टर ऑन ई-श्रम' लिंक पर क्लिक करें।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालें।
- अब सेंड ओटीपी पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको आगे कई तरह के फॉर्म और भरने होंगे।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आपसे कई जानकारियां मांगी जाएंगी। इसमें आवासीय विवरण, शैक्षणिक योग्यता, व्यवसाय और कौशल का स्वरूप, बैंक खाता, आदि शामिल है।
- इन्हें भरें और निर्देशों का पालन करें।
- फिर आपको ओटीपी मिलेगा और ओटीपी भरने के बाद आपका कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा, जिसमें क्यूआर कार्ड भी होता है।