सरकारी कर्मचारियों को झटका, GPF खाते पर ब्याज दरों में हुई कटौती
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार ने मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के लिए सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) पर ब्याज दरों में कमी कर दी है। 10 बेसिस पॉइंट की कटौती के बाद अब जीपीएफ में जमा राशि पर 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी कि नई ब्याज दरें एक जुलाई से प्रभावी हो चुकी हैं।
वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी
इस संदर्भ में वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा कि, 'वित्त मंत्रालय ने जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) पर मिलने वाले ब्याज में 10 बेसिस पॉइंट की कमी की है। एक जुलाई से आठ फीसदी के बजाए 7.9 फीसदी ब्याज मिलेगा।' बता दें कि पिछली तीन तिमाहियों से जीपीएफ पर आठ फीसदी ही ब्याज मिल रहा था।
क्या है जीपीएफ ?
जीपीएफ के सदस्य केवल सरकारी कमर्चारी होते हैं। यह ब्याज दर केंद्र सरकार के कर्मचारियों, रेलवे, रक्षा बलों की भविष्य निधि, इंडियन ऑर्डिनेंस फैक्ट्ररीज के कर्मचारियों के भविष्य निधि पर लागू होगी। जीपीएफ में सरकारी कर्मचारी अपने वेतन का एक हिस्सा निवेश करते हैं, जिसका रिटर्न उन्हें रिटायरमेंट के समय मिलता है।
इससे पहले सरकार ने पिछले साल अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के लिए यह ब्याज दर बढ़ाई थी। तब से इनमें किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गया था।