{"_id":"6135ce9ad28fa05dee6b4816","slug":"government-plans-wapcos-ipo-by-march-2022-know-the-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"निवेश का मौका: जल्द आ सकता है इस सरकारी कंपनी का IPO, सरकार की 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
निवेश का मौका: जल्द आ सकता है इस सरकारी कंपनी का IPO, सरकार की 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना
Mon, 06 Sep 2021 01:47 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Mon, 06 Sep 2021 01:47 PM IST
सार
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है।
विज्ञापन
आईपीओ
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की मिनी रत्न कंपनी वाप्कोस में अपनी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी कर रही है। सरकार इस कंपनी में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिए अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। यह IPO मार्च 2022 तक आ सकता है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से आईपीओ में कुछ देरी हुई। कंपनी को उम्मीद है कि वैल्युएशन का काम दो महीने तक पूरा हो जाएगा। मामले में कंपनी ने एक अधिकारी ने बताया कि महामारी की वजह से आईपीओ में कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन
पिछले साल प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने साल 2020 में आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अब भी जारी है। वाप्कोस कंपनी जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत आती है। यह कंपनी पानी, बिजली और इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र के लिए कंसल्टेंसी, इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण सेवाएं उपलब्ध कराती है।
विज्ञापन
डिपार्टमेंट ऑफ इन्वेस्टमेंट एंड पब्लिक एसेट मैनेजमेंट (DIPAM) ने फरवरी 2021 में 25 फीसदी बेचने के लिए रजिस्टार सर्विस और एडवरटाइजिंग एजेंसी के लिए टेंडर निकाला था। सरकार वित्त वर्ष 2021-22 में विनिवेश के जरिए 1.75 लाख करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। इतना ही नहीं, सरकार राष्ट्रीय बीज निगम (NSC) में भी आईपीओ के जरिए अपनी 25 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रही है।
विज्ञापन
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक भी लाएगा आईपीओ
तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक भी आईपीओ के जरिए फंड जुटाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए बैंक ने सेबी के पास दस्तावेज जमा कर दिए हैं। ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (DRHP) के अनुसार बैंक कुल 1,58,40,000 शेयर्स जारी करेगा। 1,58,27,495 फ्रेश शेयर्स जारी किए जाएंगे। वहीं 12,505 इक्विटी शेयर्स मौजूदा शेयरहोल्डर्स के द्वारा बेचे जाएंगे। जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल बैंक अपनी भविष्य की कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करेगा। इसके साथ ही टियर 1 कैपिटल की जरूरतों को पूरा किया जाएगा।
क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।