फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   India Budget 2019 Date: government can increase pension amount in atal pension yojana

बजट 2019: अटल पेंशन योजना में बढ़ सकती है पेंशन राशि

Thu, 04 Jul 2019 01:12 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Thu, 04 Jul 2019 01:12 PM IST
विज्ञापन
India Budget 2019 Date: government can increase pension amount in atal pension yojana

अटल पेंशन योजना को और ज्यादा लोगों से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार इस बार के बजट में दो जरूरी घोषणाएं कर सकती है। इस तरह का प्रस्ताव इस योजना को मैनेज करने वाली संस्था पेंशन फंड रेग्यूलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएफआरडीए) ने वित्त मंत्रालय को दिया है। 

विज्ञापन

बढ़ सकती है पेंशन राशि

फाइनेंशियल एक्सप्रेस के मुताबिक जो प्रस्ताव पीएफआरडीए ने सरकार को दिया है, उसके मुताबिक पेंशन राशि और प्रवेश की अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाया जा सकता है। वित्त मंत्रालय के अनुसार पीएफआरडीए आयु सीमा को 50 साल और पेंशन राशि को 10 हजार रुपये प्रति माह करना चाहता है। 

विज्ञापन

2015 में शुरू हुई थी योजना

अटल पेंशन योजना को केंद्र सरकार ने 2015 में शुरू किया था। फिलहाल जो नियम है उसके मुताबिक 18 से 40 साल की उम्र का कोई भी नागरिक इस योजना का हिस्सा बन सकता है। इसके लिए 42 रुपए महीने की बचत से शुरुआत की जा सकती है। इसमें न्यूनतम 1,000 रुपये से 5,000 रुपये के बीच मासिक पेंशन की गारंटी मिलती है। यह धनराशि कस्टमर के अंशदान पर निर्भर करता हैइसमें खाताधारक की मौत के बाद उसके पति या पत्नी को हर महीने पेंशन मिलती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह हैं नियम

ति माह 5000 रुपये की पेंशन के लिए आपको हर महीने 210 रुपये से लेकर 1454 रुपये जमा करने पड़ सकते हैं। अगर इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मौत हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 8,50,000 रुपये की एकमुश्त रकम मिलेगी।


अगर कोई नॉमिनी है तो उसे खाताधारक की मौत के बाद 8.30 लाख रुपये से ज्यादा की धनराशि मिलती है। अगर आप हर महीने 2,000 रुपये की पेंशन पाना चाहते हैं तो आपको हर महीने 84 रुपये से लेकर 582 रुपये तक की किस्त देनी होगी। आपकी मासिक किस्त आपकी उम्र पर निर्भर करती है। अगर इस दौरान व्यक्ति और उसकी पत्नी की मृत्यु हो जाती है तो उनके नॉमिनी को 3,40,000 रुपये एकमुश्त मिल जाएंगे।


प्रति महीने 1,000 रुपये की पेंशन प्राप्त करने के लिए आपको अपनी उम्र के हिसाब से 42 रुपये से लेकर 291 रुपये प्रति माह जमा करवाना पड़ सकता है। आपको बता दें कि भगवान न करे अगर किस्त देने वाले व्यक्ति की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को एकमुश्त 1,70,000 रुपये मिलेंगे।

इस योजना में कम से कम 20 साल निवेश करना जरूरी है। इस योजना से जुड़ने के लिए बैंक में एक बचत खाता और आधार कार्ड होना जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed