{"_id":"df3350f0-5897-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"gold-investment-is-also-beneficial-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोना इस साल भी करेगा निवेशकों की ‘चांदी’","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
सोना इस साल भी करेगा निवेशकों की ‘चांदी’
नई दिल्ली
Updated Mon, 07 Jan 2013 12:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने में निवेश इस साल भी अच्छा रिटर्न दे सकता है। अनुमान है कि दीपावली तक सोने के भाव 33,000 से 34,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच सकते हैं।
विज्ञापन
'सोने में निवेश के लिहाज से यह वर्ष भी अच्छा रहेगा। लेकिन पिछले वर्षों जैसा रिटर्न नहीं मिलेगा। उम्मीद है कि शुरुआती मंदी के बाद सोने में स्थिरता आएगी और बाद में मांग बढ़ने पर भाव ऊंचे में 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच सकते हैं। सोने पर 1 फीसदी आयात शुल्क बढ़ सकता है। इससे बाजार पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।'
विज्ञापन
- नवीन माथुर, उपाध्यक्ष (कमोडिटी एंड करेंसी), एंजल ब्रोकिंग
'इस वर्ष निवेशकों को सोने से बहुत ज्यादा उम्मीद नहीं करनी चाहिए। इस वर्ष सोने के दाम 32,000 से 32,500 रुपये के स्तर तक ही रहने का अनुमान है। फिर भी ऐसी संभावना है कि अनाज उत्पादन इस वर्ष भी अच्छा होगा। इससे घरेलू स्तर पर सोने की खरीद बेहतर रहेगी। सोने पर आयात शुल्क बढ़ाने का ज्यादा असर नहीं होगा।'
विज्ञापन
- बजरूद्दीन खान, असिस्टेंट वाइस प्रेसीडेंट इंडिया इंफोलाइन
'पिछले पांच वर्षों से सोने में निवेश सर्वाधिक रिटर्न देने वाला साबित हुआ है। निवेशकों को 15 से 30 फीसदी तक का रिटर्न मिला है। इस वर्ष भी सोने के भाव 33,000 रुपये से 34,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंच सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि सोने क निवेशकों को 13 से 15 फीसदी का रिटर्न मिलना तय है।'
- अंजनी सिन्हा, प्रबंध निदेशक एवं सीईओ, स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड
'सोने में निवेश अभी भी सर्वाधिक सुरक्षित और बेहतर रिटर्न देने वाला है। हालांकि इस साल जहां सोने के दाम 28,000 रुपये तक गिरने की आशंका है, वहीं ऊंचे में 33,000 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक पहुंचने का भी अनुमान लगाया गया है। लंबे समय तक निवेश करने वालों को भी सोना निराश नहीं करेगा, क्योंकि इसमें गिरावट शेयर बाजार जैसी नहीं आने वाली है।'
- विमल गोयल, सोने के प्रमुख कारोबारी