फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   glenmark life sciences ipo open today know the details

Glenmark Life Sciences IPO: ग्लेनमार्क समेत आज खुले ये दो आईपीओ, जानिए कितने में मिलेगा शेयर

Tue, 27 Jul 2021 12:53 PM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 27 Jul 2021 12:53 PM IST
सार

जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं।

विज्ञापन
glenmark life sciences ipo open today know the details
Glenmark life ipo - फोटो : pixabay

विस्तार

साल 2020 में प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) बाजार गुलजार रहा। तरलता की बेहतर स्थिति तथा निवेशकों की उत्साहवर्धक प्रतिक्रिया के चलते कंपनियों ने पिछले साल आईपीओ के जरिए करोड़ों रुपये जुटाए हैं। इस साल भी आईपीओ बाजार से निवेशकों को बंपर मुनाफा हुआ है। आईपीओ बाजार में हलचल अभी खत्म नहीं हुई है। आज ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेस का आईपीओ खुल गया है। इसके जरिए कंपनी की 1,513.6 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। कंपनी का आईपीओ 29 जुलाई को बंद होगा। 

विज्ञापन


ग्रे मार्केट में 20 फीसदी प्रीमियम पर पहुंची कीमत
आईपीओ आने से पहले ही इसके शेयरों की ग्रे मार्केट में कीमत 20 फीसदी प्रीमियम पर पहुंच गई थी। कंपनी 1,060 रुपये के नए शेयर आईपीओ में जारी करेगी। हर शेयर की फेस वैल्यू दो रुपये होगी। ऑफर फॉर सेल के तहत कंपनी के प्रमोटर अपने 63 लाख शेयर बेचेंगे। एक लॉट 20 शेयरों का है। यानी इस आईपीओ में निवेश करने के लिए आपको कम से कम 20 शेयरों के लिए बोली लगानी होगी।
विज्ञापन


जानिए कितने में मिलेगा शेयर?
ऑफर का प्राइस बैंड 695-720 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यानी प्राइस बैंड के निचले स्तर पर आपको कम से कम 13,900 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर पर आपको अधिकतम 14,400 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी की ओर से 50 फीसदी शेयर योग्य संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। 15 फीसदी शेयर गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए हैं। वहीं 35 फीसदी शेयर खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड का आईपीओ भी खुला
इसके अतिरिक्त आज निवेशकों के लिए ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड का आईपीओ भी खुला है। ग्रेटेक्स कॉरपोरेट सर्विसेस लिमिटेड कैटेगरी-1 की मर्चेंट बैंकर कंपनी है। इसका आईपीओ आज यानी 27 जुलाई से 30 जुलाई तक खुला है। यह कंपनी एसएमई को फाइनेंशियल और कंसल्टेंसी सेवाएं देती है। इसके एक शेयर की कीमत 170 रुपये तय की गई है। इसमें 3,01,600 शेयर हैं। निवेशक कम से कम 800 शेयरों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 


क्या है आईपीओ?
जब भी कोई कंपनी या सरकार पहली बार आम लोगों के सामने कुछ शेयर बेचने का प्रस्ताव रखती है तो इस प्रक्रिया को प्रारंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) कहा जाता है। आईपीओ में पैसा लगाकर निवेशक अच्छे पैसे कमा सकते हैं। पिछले साल कंपनियों ने प्राइमरी मार्केट से 31,000 करोड़ रुपये जुटाए। कुल 16 आईपीओ लॉन्च हुए, जिनमें से 15 की लॉन्चिंग दूसरी छमाही में हुई थी। 2019 के पूरे साल में 16 आईपीओ के जरिए 12,362 करोड़ रुपये जुटाए गए थे। 2018 में 24 कंपनियों ने आईपीओ से 30,959 करोड़ रुपये जुटाए थे। दरअसल, कोरोना वायरस महामारी घरेलू शेयर बाजार उबरने लगे हैं। इसे देखते हुए कंपनियां लगातार आईपीओ लॉन्च कर रही हैं।

मालूम हो कि आईपीओ बाजार में इस वर्ष 40 कंपनियां द्वारा आईपीओ के जरिए 80000 करोड़ रुपये जुटाने की संभावना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed