{"_id":"60739d268ebc3e591d014029","slug":"franklin-templeton-investors-will-soon-get-2962-crores-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रैंकलिन टेम्पल्टन: निवेशकों को जल्द मिलेंगे 2962 करोड़ रुपये","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
फ्रैंकलिन टेम्पल्टन: निवेशकों को जल्द मिलेंगे 2962 करोड़ रुपये
Mon, 12 Apr 2021 06:36 AM IST
Kuldeep Singh
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Kuldeep Singh
Updated Mon, 12 Apr 2021 06:36 AM IST
सार
- फ्रैंकलिन टेम्पल्टन के प्रवक्ता ने कहा कि 12 अप्रैल, 2021 को एसबीआई एमएफ उन निवेशकों को 2,962 करोड़ की राशि लौटाएगा, जिन्होंने केवाईसी से जुड़े सभी अनुपालन पूरे कर लिए हैं
विज्ञापन
फ्रैंकलिन टेम्पलटन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फ्रेंकलिन टेम्पल्टन की बंद हुई छह म्यूचुअल फंड योजनाओं के निवेशकों को आने वाले सप्ताह में 2,962 करोड़ का रिफंड मिलने वाला है। इस फंड की जिम्मेदारी संभालने वाला एसबीआई फंड मैनेजमेंट अंशधारकों को राशि लौटाएगा।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर एसबीआई एमएफ पहले ही बंद छह योजनाओं के निवेशकों को 9,122 करोड़ की राशि लौटा चुका है। फ्रैंकलिन टेम्पल्टन के प्रवक्ता ने रविवार को बताया कि 12 अप्रैल, 2021 को एसबीआई एमएफ उन निवेशकों को 2,962 करोड़ की राशि लौटाएगा, जिन्होंने केवाईसी से जुड़े सभी अनुपालन पूरे कर लिए हैं।
विज्ञापन
यह राशि 9 अप्रैल को फंड के शुद्ध संपत्ति मूल्य (एनएवी) के आधार पर दी जाएगी। अंशधारकों को भुगतान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से ही किया जाएगा। अगर किसी निवेशक का बैंक खाता भुगतान के लिए सत्यापित नहीं है, तो उसके पंजीकृत पते पर चेक या डिमांड ड्राफ्ट भेजा जाएगा।
विज्ञापन
9,122 करोड़ पहले ही बांट चुका है एसबीआई एमएफ
13,000 करोड़ फंसे
फ्रैंकलिन टेम्पल्टन ने अप्रैल, 2020 में छह डेट योजनाओं को अचानक बंद कर दिया था, जिसमें निवेशकों की 25 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि थी। कंपनी ने अब तक करीब 12 हजार करोड़ का भुगतान कर दिया है, लेकिन 13 हजार करोड़ से ज्यादा की राशि अब भी फंसी हुई है।