फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Follow these tips to make better use of your credit card

आपके पास भी है क्रेडिट कार्ड तो इन बातों को बांध लें गांठ, बार-बार नहीं कटेंगे पैसे

Thu, 01 Aug 2019 10:22 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 01 Aug 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Follow these tips to make better use of your credit card

भारत में सभी आय वर्ग के लोगों के लिए क्रेडिट कार्ड सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला वित्तीय टूल बन गया है। नकदी के अभाव में जरूरत पूरी करने का यह सबसे आसान साधन है, लेकिन इसे सही से इस्तेमाल न किया जाए तो कंपनियां कई तरह के शुल्क लगा देती हैं। 

विज्ञापन


क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने उपभोक्ताओं को रिवार्ड प्वाइंट और डिस्काउंट सहित कई तरह के ऑफर देती हैं। ग्राहक की जरूरत के हिसाब से बाजार में अलग-अलग तरह के कार्ड उपलब्ध हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि क्रेडिट कार्ड धारक को इस पर लगने वाले शुल्क को लेकर सजग रहना चाहिए। संभव है कि कार्ड से भुगतान करने पर कार्ड कंपनी या उसे जारी करने वाले बैंक ग्राहक से शुल्क वसूलें। क्रेडिट कार्ड पर लगने वाले कुछ शुल्क जरूरी होते हैं, जबकि कुछ शुल्क को बाद में कार्ड कंपनियां वापस कर देती हैं या निश्चित सीमा तक खर्च करने पर शुल्क भुगतान में छूट देती हैं। कुल मिलाकर क्रेडिट कार्ड का सही तरीके से इस्तेमाल कर आप कई अनचाहे शुल्क से छुटकारा पा सकते हैं। 

विज्ञापन

सालाना या नवीकरण शुल्क

क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले बैंक या कंपनियां कार्ड पर सालाना 500 से 5,000 रुपये तक का रखरखाव शुल्क वसूलती हैं। कई कंपनियां कार्ड पर नवीकरण शुल्क भी लेती हैं। यह शुल्क कार्ड के फीचर और प्रकृति पर निर्भर करता है। अधिकतर कंपनियां और बैंक कार्ड जारी करते समय ग्राहक को निश्चित मात्रा में खर्च करने पर शुल्क वापसी का विकल्प देती हैं। ग्राहक इन विकल्पों का इस्तेमाल कर शुल्क भुगतान से बच सकता है या दिया गया शुल्क वापस ले सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नकद निकासी पर भारी शुल्क

क्रेडिट कार्ड पर ग्राहक को नकद निकासी की सुविधा भी मिलती है, लेकिन यह सबसे खर्चीला कदम है। ग्राहक ने एटीएम पर क्रेडिट कार्ड से पैसा निकाला तो इस राशि पर दो से तीन फीसदी नकदी शुल्क या 500 रुपये का न्यूनतम शुल्क लगेगा। इसके अलावा कुछ कार्ड पर दो से तीन फीसदी का फाइनेंस चार्ज भी लगता है, जो भुगतान करने की तिथि तक देना पड़ता है। इसके अलावा 100 से 5,000 रुपये तक लेट फीस भी लगती है। लिहाजा ग्राहक को क्रेडिट कार्ड से नकद निकासी से बचना चाहिए और अगर पैसे निकाले हैं तो जितना जल्दी संभव हो भुगतान कर दें।

बिल भुगतान में देरी

क्रेडिट कार्ड पर अमूमन बिल भुगतान के लिए 50 दिन का समय मिलता है। कई बार पैसों के अभाव में ग्राहक समय पर बिल का भुगतान नहीं कर पाता। देय तिथि के बाद भुगतान करने पर लेट फीस के अलावा तीन से चार फीसदी का मासिक शुल्क भी लगता है, जो सालाना 40 फीसदी ब्याज से ज्यादा बैठता है। इससे बचने के लिए देय तिथि के भीतर बिल का भुगतान अवश्य करें। अगर आपने मिनिमम भुगतान किया है तो अगली कोई खरीदारी तब तक न करें, जब तक कि पूरे बिल का भुगतान न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed