फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Fact Check fraud in name of government schemes fake news and videos are getting viral

क्या सभी बेटियों के बैंक अकाउंट में सरकार हर महीने डाल रही है 2500 रुपये? जानिए पूरा मामला

Tue, 17 Nov 2020 04:15 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 17 Nov 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
Fact Check fraud in name of government schemes fake news and videos are getting viral
रुपये - फोटो : pixabay

आम जनता की सुविधाओं के लिए केंद्र सरकार की हर वर्ग के लिए योजनाएं मौजूद हैं। बच्चों से लेकर वरिष्ठ नागरिकों तक और महिलाओं से लेकर पुरुषों तक, हर व्यक्ति को वित्तीय सहायता मुहैया कराने के लिए बाजार में कई सरकारी योजनाएं हैं। लेकिन इन सरकारी योजनाओं की आड़ में फर्जीवाड़े भी काफी होते हैं। कड़े नियमों के बावजूद जालसाज फ्रॉड के कोई न कोई तरीके ढ़ूंढ ही लेते हैं। 

विज्ञापन


योजनाओं के नाम पर कई फेक न्यूज और फेक वीडियो या मैसेज भी वायरल करते हैं, जिससे आकर्षित होकर आम लोग इसमें आवेदन करते हैं और अपनी सभी पर्सनल व बैंक डिटेल्स साझा करते हैं, जिसके बाद चुटकियों में उनका बैंक अकाउंट खाली हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) ने लोगों को अलर्ट किया है।
विज्ञापन


वायरल हो रही फर्जी वीडियो
इस संदर्भ में पीआईबी ने ट्वीट कर आगाह किया है कि, 'एक वायरल वीडियो में बताया जा रहा है कि केंद्र सरकार देश की हर बेटी के बैंक अकाउंट में प्रति महीने 2,500 रुपये डालेगी। लेकिन, ऐसा कुछ नहीं है। ये जानकारी पूरी तरह से फर्जी है और इसके जरिए जालसाज लोगों को अपने झांसे में फंसा रहे हैं। मोदी सरकार की ओर से ऐसी कोई योजना नहीं चलाई जा रही है। एक यूट्यूब वीडियो में यह दावा किया जा रहा है कि केंद्र सरकार 'कन्या सम्मान योजना' के तहत देश की बेटियों के बैंक खाते में हर महीने 2,500 रुपये डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


#PIBFactCheck में यह दावा नकली पाया गया है। इसके मद्देनजर पीआईबी ने लोगों को सलाह दी है कि वे ऐसी किसी भी योजना के लिए आवेदन न करें। साथ ही किसी भी योजना में निवेश करने से पहले उसकी अच्छी तरह से पड़ताल कर लें। केंद्र सरकार की प्रत्येक योजना की जानकारी संबंधित मंत्रालय की ओर से जारी की जाती है और वेबसाइट पर उपलब्ध होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed