{"_id":"6120cce88ebc3e79a5145954","slug":"facebook-will-give-loans-up-to-rs-50-lakh-in-5-days-with-no-collateral-and-zero-processing-fee","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: बिजनेस के लिए फेसबुक दिलाएगी 50 लाख रुपये तक का लोन, जानिए पूरी योजना","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
खुशखबर: बिजनेस के लिए फेसबुक दिलाएगी 50 लाख रुपये तक का लोन, जानिए पूरी योजना
Sat, 21 Aug 2021 03:22 PM IST
डिंपल अलावाधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलावाधी
Updated Sat, 21 Aug 2021 03:22 PM IST
सार
फेसबुक इंडिया ने छोटे और मध्यम व्यवसायों की मदद के लिए लघु व्यवसाय ऋण पहल शुरू की है। इसके तहत उसके प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन देने वाले व्यवसायों को कम समय में लोन उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिग्गज कंपनी फेसबुक ने छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए स्मॉल बिजनेस लोन्स इनिशिएटिव शुरू किया है। इसके जरिए छोटे और मझोले कारोबारियों को पांच लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये तक का लोन मिल सकेगा। यह लोन देश के 200 शहरों में उपलब्ध होगा। इसके लिए फेसबुक ने ऑनलाइन लोन बांटने वाली कंपनी इंडिफाई के साथ करार किया है।
विज्ञापन
इतना है ब्याज
बिना कोलैटरल वाले लोन के लिए सालाना 17 से 20 फीसदी तक का ब्याज देना होगा। वहीं अगर आप एक महिला उद्यमी हैं, तो आपको सामान्य दर से 0.2 फीसदी कम ब्याज का भुगतान करना होगा। इसकी खास बात ये है कि लोन की कोई प्रोसेसिंग फीस भी नहीं है। वहीं जब भी कोई बैंक होम लोन देता है, तो ग्राहक को इसके लिए प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। इसका भुगतान एक ही बार किया जाता है। सबको सिर्फ पांच दिन में ही कर्ज मिल जाएगा।
विज्ञापन
इस बात का रखें ध्यान
इस बात का ध्यान रहे कि इस प्रोग्राम के तहत लोन सिर्फ उन्हीं छोटे उद्यमियों को मिलेगा जो कम-से-कम छह महीने से यानी 180 दिन फेसबुक या उसके समूह के दूसरे एप पर विज्ञापन दे रहे होंगे। फेसबुक यह कवायद इसलिए कर रही है, ताकि उसके प्लेटफॉर्म और दूसरे एप पर ज्यादा-से-ज्यादा कंपनियों विज्ञापन दें।
विज्ञापन
फेसबुक इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अजीत मोहन ने कहा कि पूंजी का महत्व अधिक है क्योंकि यह छोटी फर्मों को रिकवर करने और विकास को गति देने में मदद कर सकती है। इस प्रोग्राम के तहत लोन बांटने और वसूले वाले फैसले ऑनलाइन लेंडर ही करेगा। फेसबुक की यह मुहिम वृद्धि में मदद करने में बड़ा कदम है। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) अमिताभ कांत ने कहा कि एमएसएमई देश की आर्थिक वृद्धि की रीढ़ है। फेसबुक का कहना है कि यह काम वह पैसे कमाने के लिए नहीं कर रही है। उसका कोई रेवेन्यू शेयरिंग नहीं होगा, लेकिन इससे इंडस्ट्री की ग्रोथ को जो बढ़ावा मिलेगा उससे उसका फायदा होगा।