फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   everything you wanted to know about rajiv gandhi equity savings scheme

आरजीईएसएस के तहत ऑफर लाने की दौड़

Mon, 11 Feb 2013 10:45 PM IST
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 Feb 2013 10:45 PM IST
विज्ञापन
everything you wanted to know about rajiv gandhi equity savings scheme

इक्विटी बाजार में आम खुदारा निवेशकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार की ओर से शुरू की गई राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम (आरजीईएसएस) म्यूचुअल फंड हाउसों को भी खासी रास आ रही है। देश के फंड हाउसों के बीच इस स्कीम के तहत निवेश की सुविधा उपलब्ध करा कर अपने ग्राहक व कारोबार बढ़ाने की दौड़ तेजी पकड़ती जा रही है।

विज्ञापन


यूटीआई म्यूचुअल फंड और एलआईसी नोमुरा म्यूचुअल फंड ने भी राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम के तहत अपना न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) बाजार में पेश कर दिया है। निवेशकों के लिए एनएफओ सोमवार से खुल गया है। यूटीआई का एनएफओ 8 मार्च तक खुला रहेगा, जबकि आईडीबीआई ने अपने ऑफर की तारीख 9 फरवरी से 9 मार्च तक रखी है। दोनों ही एनएफओ में ग्राहकों को 10 रुपये के अंकित मूल्य वाली यूनिटें एलॉट की जाएंगी। इसके अलावा दोनों ही ऑफरों में निवेश की न्यूनतम राशि 5,000 रुपये रखी गई है, जिसके बाद एक रुपये के गुणकों में निवेशक कितना भी निवेश कर सकेंगे।
विज्ञापन


आईडीबीआई ऑफर के तहत निवेशकों को रेग्यूलर प्लान और डायरेक्ट प्लान के रूप में निवेश के दो विकल्प उपलब्ध कराए हैं। दोनों ही प्लानों में डिविडेंड और ग्रोथ के विकल्प भी उपलब्ध हैं। इसी तरह यूटीआई ने भी रिटेल प्लान व डायरेक्ट प्लान में डिविडेंड व ग्रोथ के विकल्प दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूटीआई ने स्कीम के लिए कौशिक बसु को फंड मैनेजर बनाया है और एसएंडपी सीएनएक्स निफ्टी को बेंचमार्क इंडेक्स तय किया गया है। आईडीबीआई के फंड का बेंचमार्क इंडेक्स बीएसई-100 है। नए निवेशकों को स्कीम के तहत निवेश पर आयकर अधिनियम की धारा 80सीसीजी के तहत आयकर छूट मिलेगी, जोकि धारा 80 सी में मिलने वाली छूट के अतिरिक्त होगी। इससे पहले डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड ने आरजीईएसएस स्कीम तहत बाजार में अपना एनएफओ पेश किया था।

जानकारों के मुताबिक जल्द ही दर्जन भर दूसरी म्यूचुअल फंड कंपनियां भी आरजीईएसएस के तहत अपने फंड जल्द बाजार में लांच करने को तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और आईडीबीआई बैंक भी जल्द ही राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम फंड लांच करने वाले हैं। पिछले साल के आम बजट में तत्कालीन वित्त मंत्री ने आम निवेशकों को इक्विटी बाजार से जोड़ने के लिए  राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम शुरू की थी।

 
स्कीम के तहत किया जाने वाला यह निवेश शेयर बाजार में सीधे या म्यूचुअल फंड में 50,000 रुपये तक के निवेश पर 50 फीसदी पर टैक्स छूट की सुविधा निवेशकों को दी गई है। यह छूट 10 लाख रुपये तक की सालाना आय वालों को ही मिलेगी। राजीव गांधी इक्विटी सेविंग्स स्कीम के तहत किए गए निवेश पर 3 साल का लॉक इन पीरियड लागू रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed