फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   everything you want to know about ippb

आईपीपीबी के बारे में वो सब कुछ जो आपके लिए जानना है जरूरी, ऐसे खोल सकेंगे खाता

Sat, 01 Sep 2018 03:56 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 01 Sep 2018 03:56 PM IST
विज्ञापन
everything you want to know about ippb
आज से देश भर सभी बैंकों की मां कहे जाने वाले इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की शुरूआत होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में इस पेमेंट बैंक का उद्धघाटन कर दिया है। यह देश का पहला ऐसा बैंक होगा, जिसकी पूरे देश में सबसे ज्यादा शाखाएं होंगी। हम आपको बताने जा रहे हैं वो सब कुछ जो आप इस बैंक के बारे में जानना चाहते हैं। 
विज्ञापन


कौन है मालिक

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक भारत सरकार के डाक विभाग और संचार मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक है, जिसमें उसकी 100 फीसदी हिस्सेदारी है। 

ऐसे काम करेगा पोस्टल पेमेंट बैंक

इस पेमेंट बैंक की पहुंच देश के दूरदराज और ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों को होगी, जिन्हें सभी प्रकार की वित्तीय सुविधाएं मिलेंगी। आईपीपीबी 650 शाखाओं और 3,250 एक्सेस प्वाइंट से शुरुआत करेगा। साल के अंत तक 1.55 लाख एक्सेस प्वाइंट शुरू कर दिए जाएंगे, जिनमें से 1.30 लाख ग्रामीण क्षेत्रों में होंगे।
विज्ञापन


इतने लोग देंगे बैंकिंग सेवाएं 

2.60 लाख डाकसेवक और 40 हजार डाकिए 17 करोड़ लोगों को बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराएंगे।

ऐसे होगा भुगतान

everything you want to know about ippb
india post

आईपीपीबी खाते की सीमा एक लाख रुपये रखी गई है। आधार और क्यूआर कोड के जरिए भुगतान होगा। डाकिए और डाकसेवकों को स्मार्टफोन तथा एक मशीन मुहैया कराई जाएगी। इसी के जरिए वह लोगों को घर तक बैंकिंग सुविधा मुहैया कराएंगे। आईपीपीबी एक तय समय के अंदर 5,000 एटीएम भी शुरू करेगा। 

मिलेंगी यह सुविधाएं

आईपीपीबी में चालू खाता, बचत खाता, धन हस्तांतरण, डीबीटी, बिल यूटिलिटी, उद्यम एवं व्यापार संबंधी भुगतान की सेवाएं मुहैया करायी जाएंगी। इसमें ग्राहकों को काउंटर सेवा, माइक्रो एटीएम, मोबाइल बैंकिंग एप, एसएमएस, थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और आईवीआर की सेवाएं मिलेंगी।

जमा धन पर मिलेगा इतना ब्याज

25 हजार तक जमा धन पर लोगों को 5.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 

नहीं देना पड़ेगा कोई शुल्क

एटीएम, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल अलर्ट के लिए खाताधारकों को किसी तरह का कोई शुल्क नहीं देना पड़ेगा। 

यह हैं सीईओ

आईपीपीबी के सीईओ और एमडी सुरेश सेठी हैं। 23 अक्टूबर 2017 को इन्हें सरकार ने इस पद पर नियुक्त किया था। सेठी इससे पहले वोडाफोन एम-पैसा के एमडी थे। बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं के जानकार सेठी को 27 सालों का अनुभव है और वो इससे पहले सिटीग्रुप व यस बैंक में काम कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed