फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   equity get strongness by reforms

सुधारों से इक्विटी को मजबूती

Mon, 07 Jan 2013 12:19 PM IST
दिनेश ठक्कर, सीएमडी, एंजल ब्रोकिंग
दिनेश ठक्कर, सीएमडी, एंजल ब्रोकिंग Updated Mon, 07 Jan 2013 12:19 PM IST
विज्ञापन
equity get strongness by reforms

पिछले दिनों सरकार की ओर से आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों ने घरेलू इक्विटी बाजार में निवेशकों का भरोसा एक बार फिर मजबूत किया है। 2012 की पहली छमाही में वैश्विक और घरेलू कारणों से दबाव में आए शेयर बाजार ने दूसरी छमाही में सुधार की ओर कदम बढ़ाए। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने देश के आर्थिक विकास पर अपना भरोसा जताया और 2012 के दौरान एफआईआई का निवेश इक्विटी बाजार में बढ़कर 24 अरब डॉलर हो गया।

विज्ञापन


विदेशी निवेशकों के मौजूदा रुझानों से लगता है कि 2013 में घरेलू शेयर बाजारों में विदेशी पूंजी की आवक बनी रहेगी। निवेशक भारतीय इक्विटी बाजार से अन्य दूसरी उभरती अर्थव्यवस्थाओं के मुकाबले अच्छा रिटर्न भी हासिल कर सकते हैं। सरकार की ओर से आर्थिक सुधार की दिशा में उठाए गए कदमों का अर्थव्यवस्था पर सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन


2012  में घरेलू अर्थव्यवस्था में नए निवेश की शुरुआत ने सुधार और निवेशकों का भरोसा अर्थव्यवस्था में फिर से बहाल होने के संकेत दिए हैं। इससे लगता है कि 2013 में अर्थव्यवस्था में विदेशी पूंजी के आने का सिलसिला जोर पकड़ सकता है। नीतिगत स्तर पर सरकार की ओर से दिखाई गई मजबूती ने सकारात्मक संकेत दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल सितंबर में सरकार ने ढांचागत सुधार, वित्तीय समेकन और अर्थव्यवस्था में निवेशकों का भरोसा बहाल करने की दिशा में कई उपायों की घोषणा की। सरकार ने राजकोषीय घाटे को कम करने के लिए ईंधन की दामों में बढ़ोतरी, मल्टी ब्रांड रिटेल में एफडीआई को मंजूरी, बैंकिंग संशोधन विधेयक को पास कराने और विनिवेश को गति देने जैसे महत्वपूर्ण कदम सफलतापूर्वक उठाए हैं।

सरकार की हालिया दृढ़ता को देखते हुए लगता है कि वह आने वाले महीनों खासकर संसद के बजट सत्र के दौरान जीएसटी, डीटीसी, बीमा व पेंशन में एफडीआई को और उदार बनाने, भूमि अधिग्रहण विधेयक जैसे सुधार के कार्यक्रमों की दिशा में कदम बढ़ाएगी। सरकार को खनन और ऊर्जा सेक्टर की बाधाओं को दूर करने के भी उपाय करने चाहिए।

दूसरी ओर, महंगाई में नरमी आने के साथ ही चालू वित्तीय वर्ष की चौथी छमाही में रिजर्व बैंक ब्याज दरों के मोर्चे पर कुछ राहत देने के साथ आर्थिक विकास की ओर अपना ध्यान बढ़ा सकता है। इन सभी नीतिगत उपायों का आर्थिक विकास पर सकारात्मक असर पड़ने की उम्मीद है और वित्तवर्ष 2014 में विकास दर करीब 6.3 फीसदी पर पहुंच सकती है।


आईटी, फार्मा के साथ बैंकिंग में बेहतर रिटर्न की उम्मीद
2013 में निवेश और रिटर्न के लिहाज से अनुकूल कुछ विशेष सेक्टरों की बात की जाए तो आईटी और फार्मा बेहतर रिटर्न दे सकते हैं। आईटी कंपनियों से कम से कम 14-15 फीसदी की कमाई हो सकती है। जबकि, फार्मा में ग्रोथ 18-20 फीसदी रह सकती है। हालांकि, ब्याज दरों को लेकर संवेदनशील शेयरों से घरेलू बाजार में सबसे अधिक तेजी आने की उम्मीद है। इनमें बैंकिंग सेक्टर का खास योगदान रहेगा। ब्याज दरों में कमी आने से ऑटो सेक्टर के शेयरों में तेजी दिखाई दे सकता है। वहीं, सकारात्मक रुझानों को देखकर लगता है कि सेंसेक्स अगले 6-9 महीनों में 21,000 के स्तर पर पहुंच सकता है। 2013 में मिडकैप व स्मॉलकैप शेयरों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed