{"_id":"a0738f0c-5f30-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"equity-funds-step-up-dividends-after-robust-2012-gains","type":"story","status":"publish","title_hn":"म्यूफंड हाउस देंगे मोटा मुनाफा ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
म्यूफंड हाउस देंगे मोटा मुनाफा
नई दिल्ली/एजेंसी
Updated Tue, 15 Jan 2013 09:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए एक अच्छी खबर यह है कि फंड में लगाए गए अपने पैसे पर इस साल उन्हें मोटा मुनाफा मिल सकता है। दरअसल म्यूचुअल फंड कंपनियां 2012 में बाजार में किए गए अपने निवेश से मोटा मुनाफा कमाने के बाद अब अपने ग्राहकों को तगड़ा लाभांश (डिविडेंड) देने की तैयारी कर रही हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सरकार की ओर से बीते साल आर्थिक सुधारों की दिशा में उठाए गए कदमों के बाद संस्थागत विदेशी निवेश बढ़ने से बाजार में आई मजबूती ने म्यूचुअल फंड हाउसों को अच्छी कमाई करवाई। इक्विटी में किए गए इस निवेश पर मुनाफावसूली के लिए फंड हाउसों ने बीते साल करीब 20 हजार करोड़ रुपये के शेयर बेचे। फंड हाउस अब इस बिक्री से हुए मुनाफे को लाभांश के रूप में अपने ग्राहकों को वितरित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
फंड हाउस यह कदम 2010 में बाजार नियामक सेबी के उस निर्देश के तहत उठाने जा रहे हैं, जिसमें उन्हें बाजार कमाए गए मुनाफे में ग्राहकों को लाभांश देने को कहा गया था। इस नियम के तहत लाभांश केवल मुनाफे पर देना होगा, जबकि फंडों की रिजर्व आय व प्रीमियम से प्राप्त आय इससे अलग रहेंगी। इसे देखते हुए कई फंड हाउस ग्राहकों को डिविडेंड देने की घोषणा कर चुके हैं। लाभांश की घोषणा खासकर बैंकिंग क्षेत्र में निवेश वाले फंडों में ज्यादा हुई है, जिनमें फंड हाउसों को 2012 में औसतन 55 फीसदी तक का मुनाफा हुआ है। इसके अलावा टैक्स सेविंग फंडों ने भी औसतन 31 फीसदी लाभ कमाया है।
विज्ञापन
रिलायंस म्यूचुअल फंड ने अपने बैंकिंग फंड के ग्राहकों को 10 रुपये के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) वाली यूनिटों पर 4 रुपये का लाभांश देने की घोषणा की है। डिविडेंड के लिए 18 जनवरी 2013 को रिकॉर्ड तिथि तय किया गया है। इसी तरह सहारा बैंकिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज फंड पर 2.50 रुपये प्रति यूनिट का डिविडेंड देने की घोषणा की गई है, जोकि ग्राहकों के लिए करमुक्त होगा। इसके अलावा फंड हाउस मार्च में टैक्स सेविंग फंडों की खरीद में तेजी के चलते अपनी व्यस्तता बढ़ने की संभावना को देखते हुए मार्च से पहले ही ग्राहकों को डिविडेंड देने की तैयारी में हैं। फेंकलिन टेंपलटन ने अपनी दो टैक्स सेविंग स्कीमों पर लाभांश देने की घोषणा कर दी है।
मिडकैप शेयरों पर केंद्रित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल मिडकैप फंड ने भी अपने यूनिट धारकों को 20 फीसदी यानी प्रति यूनिट 2 रुपये का डिविडेंड देने की घोषणा की है। यह फंड कमाई के मामले में बीते साल टॉप-100 फंडों में शामिल रहा है। इसके अलावा इक्विटी स्कीम वाले म्यूचुअल फंडों में पाइन ब्रिज, टाटा, डीएसपी ब्लैकरॉक म्यूचुअल फंड भी ग्राहकों को लाभांश देने जा रहे हैं। देश में इस समय विभिन्न फंड हाउसों की करीब 400 फंड स्कीमें चल रही हैं, जिनकी कुल परिसंपत्तियां (एसेट) 1.66 लाख करोड़ रुपये के करीब हैं।