फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   EPFO to give interest on closed accounts from April 1

बंद पीएफ खाते पर 1 अप्रैल से मिलेगा ब्याज 

Wed, 30 Mar 2016 04:03 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 30 Mar 2016 04:03 AM IST
सार

  • नौ करोड़ खाताधारकों को होगा लाभ
  • ऐसे खातों में पड़े हैं 32 हजार करोड़ रुपये 
     

विज्ञापन
EPFO to give interest on closed accounts from April 1
epfo

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक अप्रैल से बंद पड़े पीएफ खाते पर भी ब्याज देने की घोषणा की है। इससे नौ करोड़ से अधिक खाताधारकों को फायदा होगा। ऐसे खातों में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।

विज्ञापन


श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रे की अध्यक्षता में ईपीएफओ के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद दत्तात्रे ने कहा कि यूपीए सरकार ने बंद खातों पर ब्याज रोक दिया था, लेकिन अब हमने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।
विज्ञापन


ईपीएफओ वैसे खातों को बंद मानता है जिसमें पिछले 36 महीनों से अंशदान जमा नहीं हुआ हो। ऐसे खातों पर एक अप्रैल 2011 से ब्याज का भुगतान रोक दिया गया था। एक सवाल के जवाब में श्रम सचिव शंकर अग्रवाल ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों में ईपीएफओ के 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी राशि निवेश करने का फैसला पहले ही वित्त मंत्रालय ले चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभूतियों में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने के कारण ऐसा किया गया। बोर्ड ने सैद्धांतिक रूप से ईपीएफओ के पुनर्गठन को भी मंजूरी दे दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed