{"_id":"56fb02b24f1c1bc84ff00a6a","slug":"epfo-to-give-interest-on-closed-accounts-from-april-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद पीएफ खाते पर 1 अप्रैल से मिलेगा ब्याज ","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बंद पीएफ खाते पर 1 अप्रैल से मिलेगा ब्याज
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 30 Mar 2016 04:03 AM IST
सार
- नौ करोड़ खाताधारकों को होगा लाभ
- ऐसे खातों में पड़े हैं 32 हजार करोड़ रुपये
विज्ञापन
epfo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने एक अप्रैल से बंद पड़े पीएफ खाते पर भी ब्याज देने की घोषणा की है। इससे नौ करोड़ से अधिक खाताधारकों को फायदा होगा। ऐसे खातों में 32 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है।
विज्ञापन
श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रे की अध्यक्षता में ईपीएफओ के केंद्रीय ट्रस्टी बोर्ड की बैठक में यह फैसला लिया गया। बैठक के बाद दत्तात्रे ने कहा कि यूपीए सरकार ने बंद खातों पर ब्याज रोक दिया था, लेकिन अब हमने श्रमिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया है।
विज्ञापन
ईपीएफओ वैसे खातों को बंद मानता है जिसमें पिछले 36 महीनों से अंशदान जमा नहीं हुआ हो। ऐसे खातों पर एक अप्रैल 2011 से ब्याज का भुगतान रोक दिया गया था। एक सवाल के जवाब में श्रम सचिव शंकर अग्रवाल ने कहा कि सरकारी प्रतिभूतियों में ईपीएफओ के 50 से बढ़ाकर 65 फीसदी राशि निवेश करने का फैसला पहले ही वित्त मंत्रालय ले चुका है। उन्होंने कहा कि सरकार प्रतिभूतियों में निवेश पर बेहतर रिटर्न मिलने के कारण ऐसा किया गया। बोर्ड ने सैद्धांतिक रूप से ईपीएफओ के पुनर्गठन को भी मंजूरी दे दी।
विज्ञापन