EPFO: इस हफ्ते आपके खाते में आ सकता है ब्याज सहित पीएफ का पैसा, ऐसे चेक करें बैलेंस
ईपीएफओ प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। चालू वित्त वर्ष में, ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना काल में कई योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज कम हुआ था, लेकिन ईपीएफ खातों में अधिक ब्याज मिलता है। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों के लिए यह खबर लाभदायक साबित हो सकती है क्योंकि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) सदस्य कर्मचारियों के पीएफ खाते में इस हफ्ते 8.5 फीसदी की दर से ब्याज डाल सकता है। मोदी सरकार ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए 8.5 फीसदी ब्याज की मंजूरी दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसी हफ्ते पीएफ की रकम खाते में आ सकती है। ईपीएफओ प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। चालू वित्त वर्ष में, ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है।
किस साल कितना मिला ब्याज?
2013-14 8.75 फीसदी
2014-15 8.75 फीसदी
2015-16 8.80 फीसदी
2016-17 8.65 फीसदी
2017-18 8.55 फीसदी
2018-19 8.65 फीसदी
2019-20 8.50 फीसदी
आप दो तरीकों से पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं-
मिस्ड कॉल कर जानिए पीएफ बैलेंस
आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।
SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें
इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN और भाषा का कोड टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके 7738299899 पर मैसेज कर दें। यहां UAN के स्थान पर आपको अपना UAN नंबर लिखना होगा।
अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं।
1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है
2. हिन्दी- HIN
3.पंजाबी - PUN
4. गुजराती - GUJ
5. मराठी - MAR
6. कन्नड़ - KAN
7. तेलुगु - TEL
8. तमिल - TAM
9. मलयालम - MAL
10. बंगाली - BEN