फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   EPFO May Credit EPF Interest before diwali Know How To Check Pf Balance

खुशखबर: दिवाली से पहले छह करोड़ EPFO सदस्यों को मिल सकता है तोहफा, ब्याज का भुगतान करेगी सरकार

Tue, 07 Sep 2021 11:32 AM IST
‌डिंपल अलावाधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Tue, 07 Sep 2021 11:32 AM IST
सार

दिवाली से पहले ईपीएफओ वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए ब्याज दर क्रेडिट कर सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, निकाय को वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

विज्ञापन
EPFO May Credit EPF Interest before diwali Know How To Check Pf Balance
रुपये (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के करोड़ों ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। त्योहारों से पहले सदस्य कर्मचारियों के पीएफ खाते में 8.5 फीसदी की दर से ब्याज डाला जा सकता है। ईपीएफओ प्रत्येक वित्तीय वर्ष के लिए पीएफ राशि पर ब्याज दर की घोषणा करता है। चालू वित्त वर्ष में, ईपीएफओ ने 8.5 फीसदी की दर से ब्याज देने का फैसला किया है। इससे नौकरीपेशा लोगों को बड़ा लाभ होगा।

विज्ञापन


ईपीएफओ के केंद्रीय बोर्ड ने ब्याज में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। अब निकाय को वित्त मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है। लाइव मिंट की रिपोर्ट के अनुसार, दिवाली से पहले ही सरकार केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत भी देगी। सरकारी अधिकारियों ने कहा कि वित्त मंत्रालय की मंजूरी सिर्फ प्रोटोकॉल का मामला है। ईपीएफओ मंजूरी के बिना ब्याज दर को क्रेडिट नहीं कर सकता।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले वित्त वर्ष में ईपीएफओ को 70,300 करोड़ रुपये की आय हुई, जिसमें अपने इक्विटी निवेश का एक हिस्सा बेचने से प्राप्त 4000 करोड़ रुपये भी शामिल हैं।  महामारी के दौरान लाखों लोगों ने ईपीएफओ से धन की निकासी की है। अब दिवाली से पहले कर्मचारियों को ब्याज का लाभ मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किस साल कितना मिला ब्याज?
2013-14    8.75 फीसदी
2014-15    8.75 फीसदी
2015-16    8.80 फीसदी
2016-17    8.65 फीसदी
2017-18    8.55 फीसदी
2018-19    8.65 फीसदी
2019-20    8.50 फीसदी

आप दो तरीकों से पीएफ का बैलेंस चेक कर सकते हैं-

मिस्ड कॉल कर जानिए पीएफ बैलेंस
आप सिर्फ एक मिस्ड कॉल करके आप पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने पीएफ अकाउंट में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल करना होगा। इसके बाद आपके पास एक मैसेज आएगा जिसमें आपको अपने अकाउंट में मौजूद पीएफ के पैसे की जानकारी मिल जाएगी।


SMS से पीएफ बैलेंस जानने के लिए इस नंबर पर मैसेज करें
इसके अलावा आप एक मैसेज करके भी पीएफ बैलेंस जान सकते हैं। हालांकि इन दोनों सेवाओं के लिए आपका यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट नंबर) एक्टिव होना चाहिए। यदि आप एसएमएस के जरिए पीएफ बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN और भाषा का कोड टाइप करके 7738299899 पर भेज दें। इस सेवा का लाभ आप हिन्दी, अंग्रेजी, पंजाबी समेत 10 भाषाओं में उठा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर यदि आप हिन्दी में बैलेंस जानना चाहते हैं तो EPFOHO UAN HIN टाइप करके  7738299899 पर मैसेज कर दें। यहां UAN के स्थान पर आपको अपना UAN नंबर लिखना होगा।

अलग-अलग भाषाओं के लिए अलग-अलग कोड हैं जो निम्नलिखित हैं।
1. अंग्रेजी के लिए कोई कोड नहीं है
2. हिन्दी- HIN
3.पंजाबी - PUN
4. गुजराती - GUJ
5. मराठी - MAR
6. कन्नड़ - KAN
7. तेलुगु - TEL
8. तमिल - TAM
9. मलयालम - MAL
10. बंगाली - BEN

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed