फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   epfo makes a deadline to link uan with aadhaar, else can't withdraw money from pf account

आधार से लिंक नहीं है पीएफ खाता, तो पैसा निकालने में होगी परेशानी

Fri, 31 Aug 2018 01:51 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 31 Aug 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
epfo makes a deadline to link uan with aadhaar, else can't withdraw money from pf account

अगर आपका पीएफ खाता है और पैसे निकालने की सोच रहे हैं तो ऐसा करना थोड़ा सा मुश्किल होगा। अब अपने पीएफ खाते को आधार से लिंक कराना होगा, तभी आप इससे पैसा निकाल सकेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने इस बारे में अंशधारकों को सलाह दी है कि वो अपने खाते को आधार से जल्द लिंक करा लें। 

विज्ञापन


बचा है केवल एक महीने का समय

ईपीएफओ ने कहा कि खाताधारकों के पास केवल एक महीने का समय बचा है। एक महीने में खाताधारकों को अपना यूएएन नंबर आधार से लिंक करा लेना होगा। अगर ऐसा नहीं किया तो फिर खाताधारक अपने पुराने पीएफ खाते को भी इससे ट्रांसफर नहीं करा सकेंगे। 
विज्ञापन


अभी से लगाई रोक

ईपीएफओ ने अभी से उन खातों से पैसा ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है, जिनके यूएएन अभी तक आधार से लिंक नहीं हुए हैं। इसके साथ ही ऑनलाइन एडवांस और ट्रांसफर आवेदन तो सिस्टम से ही रोक दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही ईपीएफओ ने सभी ईपीएफ खातों से आधार लिंक कराने के लिए अभियान भी शुरू किया है। नियोजकों को नोटिस देकर आधार लिंक कराने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं मिलेगा खाते का ब्यौरा

ऑनलाइन सिस्टम ऐसा कर दिया गया है कि आधार नहीं होने पर अंशधारकों को उनके खाते का ब्योरा भी नहीं मिलेगा। जिन लोगों ने ऐसा नहीं किया है उनको ईपीएफओ नोटिस भेज रहा है। देश में पीएफ के करीब 5 करोड़ अंशधारक हैं। रिटायर्ड हो चुके खाताधारकों को अगर मिला लें तो यह संख्या 19 करोड़ के पार है। इनमें से करीब 8.38 करोड़ खाताधारकों की जन्म तिथि और 11.07 करोड़ के पिता का नाम नहीं है। इस वजह से खाताधारकों को आधार से लिंक करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

डिटेल्स बदलवाने के लिए जरूरी हैं यह चार कार्य

epfo makes a deadline to link uan with aadhaar, else can't withdraw money from pf account

आपको अपनी डिटेल्स ऑनलाइन ही बदलवानी होंगी। आधार के लिए आपको यूआईडीएआई की वेबसाइट पर जाकर के डिटेल्स को चेंज कराना होगा। वहीं इसके अलावा पीएफ खाते को आधार से लिंक कराने के लिए चार कार्य करने होंगे। पहला यूएएन नंबर एक्टिव होना चाहिए। दूसरा ईपीएफओ की यूएएन वेबसाइट पर एक्सेस होना चाहिए। तीसरा, आधार नंबर और चौथा इंप्लॉयर को डिटेल्स चेंज करने के लिए ऑनलाइन ही आवेदन करना होगा। 

इन स्टेप्स को करना होगा फॉलो

  • सबसे पहले आपको यूएएन की वेबसाइट https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/) पर लॉगिन करना होगा।
  • यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड सबमिट करना होगा। 
  • सबमिट करने के बाद आपको मैनेज>मोडिफाई बेसिक डिटेल्स के टैब पर क्लिक करना होगा। 
  • इसके बाद आपको आधार के बेसिस पर अपनी सही डिटेल्स को देना होगा।
  • इन डिटेल्स को सिस्टम अपनी तरफ से वैरिफाई करेगा। 
  • अपडेट डिटेल्स को क्लिक करने के बाद आपके अनुरोध को इंप्लॉयर के पास अप्रूवल के लिए भेजा जाएगा।
  • इंम्पॉलयर के सबमिट करने से पहले कर्मचारी इसको डिलिट भी कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed