{"_id":"5ee858a070c7150983712ab3","slug":"epfo-launches-claims-settlement-facility-from-many-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"EPFO की नई सुविधा शुरू, अब कहीं से भी आसानी से हो सकेगा PF दावों का निपटारा","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
EPFO की नई सुविधा शुरू, अब कहीं से भी आसानी से हो सकेगा PF दावों का निपटारा
Tue, 16 Jun 2020 10:59 AM IST
डिंपल अलवधी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: डिंपल अलवधी
Updated Tue, 16 Jun 2020 10:59 AM IST
विज्ञापन
EPFO
सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाली संस्था कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने कहा कि उसने कई स्थानों से दावों के निपटान की सुविधा यानी मल्टी लोकेशन क्लेम सेटलमेंट सुविधा शुरू की है। इसके साथ ही दावा निपटान के लिए भौगोलिक क्षेत्राधिकार की मौजूदा व्यवस्था को बदल दिया गया है। इसके जरिए किसी भी तरह के ऑनलाइन क्लेम को उसके क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा निस्तारित किया जा सकेगा।
विज्ञापन
होगा सभी ऑनलाइन दावों का निपटान
इस संदर्भ में श्रम मंत्रालय ने कहा कि इस सुविधा से ईपीएफओ कार्यालय देश भर में उसके किसी भी क्षेत्रीय कार्यालय से किए गए दावों का निपटान कर सकेगा। बयान में कहा गया कि इस नई पहल के तहत भविष्य निधि, पेंशन, आंशिक निकासी और दावों तथा हस्तांतरण जैसे सभी प्रकार के ऑनलाइन दावों का निपटान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: निवेश के मंत्र 43: महामारी के समय में है पैसों की जरूरत, तो PF खाते से करें निकासी
विज्ञापन
कोरोना के समय में दावों की संख्या में बढ़ोतरी
कोविड-19 संकट ने ईपीएफओ के 135 क्षेत्रीय कार्यालयों में कामकाज को प्रभावित किया है। मंत्रालय ने कहा कि ऐसा देखा गया है कोरोना वायरस महामारी के कारण मुंबई, ठाणे, हरियाणा और चेन्नई क्षेत्र में कई कार्यालय सीमित कर्मचारियों के साथ काम कर रहे हैं, जबकि दावों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।
नहीं होगी निपटान में देरी
बयान में कहा गया कि इसके चलते इन कार्यालयों में लंबित दावों की संख्या काफी अधिक हो गई है और उनके निपटान में देरी हो रही है। ऐसे में दावा निपटान से संबंधित काम को सभी कार्यालयों में समान रूप से बांट देने से देरी में कमी आएगी।