फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   Employees Provident Fund Organisation Has Extended Time Limit Up To 28 February 2021 For Submission Of Life Certificate

कोरोना काल में पेंशनधारकों को राहत, लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने की तारीख बढ़ी

Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: योगेश साहू Updated Sat, 28 Nov 2020 05:05 PM IST
विज्ञापन
Employees Provident Fund Organisation Has Extended Time Limit Up To 28 February 2021 For Submission Of Life Certificate
EPFO - फोटो : पीटीआई

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ने कोरोना काल में पेंशनधारकों को राहत दी है। संगठन की ओर से ईपीएस 1995 के तहत पेंशन पाने वाले पेंशनभोगियों को लाइफ सर्टिफिकेट जमा करने में यह राहत दी गई है। इसके तहत अब पेंशनधारक 28 फरवरी 2021 तक लाइफ सर्टिफिकेट जमा कर सकते हैं। यह राहत उन पेंशनधारकों को खास तौर पर उन पेंशनधारकों के लिए है जो साल 2015 के किसी भी महीने में यह प्रमाणत्र जमा नहीं कर पाए थे।

विज्ञापन

 
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने पेंशनधारकों को राहत देते हुए जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की समयसीमा 28 फरवरी 2021 तक बढ़ा दी है। इससे करीब 35 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। ईपीएफओ ने एक बयान में कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह और बुजुर्गों को कोरोना संक्रमित होने के खतरे को देखते हुए जीवन प्रमाणपत्र को जमा करने की समयसीमा को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले इसकी अंतिम समयसीमा 30 नवंबर थी। यह राहत उन पेंशनधारकों के लिए है जो ईपीएस 1995 के तहत पेंशन पा रहे हैं। मौजूदा समय में पेंशनधारक जीवन प्रमाणपत्र साल के दौरान किसी भी समय 30 नवंबर तक जमा कर सकते हैं। यह जारी करने की तारीख से लेकर एक साल की अवधि तक मान्य होता है।



ईपीएफओ ने बताया कि इस बढ़ाई गई अवधि के दौरान ऐसे 35 लाख पेंशनधारकों के लिए पेंशन नहीं रोकी जाएगी जो नवंबर 2020 के दौरान अपना जीवन प्रमाणपत्र जमा नहीं कर सकेंगे। पेंशनधारकों को हर साल नवंबर पेंशन खाते वाले बैंक में जीवन प्रमाण पत्रजमा करना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed