फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   employee contribution to pf may get reduced

जानिए PF से जुड़ा कौन सा नया नियम बना रही है सरकार

Thu, 22 Jan 2015 04:01 PM IST
Updated Thu, 22 Jan 2015 04:01 PM IST
विज्ञापन
employee contribution to pf may get reduced

केंद्र सरकार ऐसा कानून लाने की तैयारी में है, जिसके तहत उसे कुछ क्षेत्रों के कर्मचारियों के पीएफ में अंश दान को कम करने या फिर पूरी तरह से खत्म करने का अधिकार हासिल हो जाएगा।

विज्ञापन


इसके लिए केंद्र सरकार एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड एंड मिसलेनियस प्रोविजन (ईपीएफ एंड एमपी) एक्ट में बदलाव करने जा रही है। प्रस्ताव के तहत केंद्र सरकार उद्योग की वित्तीय स्थिति और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए फैसला लेगी।

विज्ञापन

आगामी बजट में हो सकता है पेश

employee contribution to pf may get reduced

सूत्रों के मुताबिक, श्रम मंत्रालय ने ईपीएफ एंड एमपी अधिनियम में संशोधन करने के लिए प्रस्तावित विधेयक पर विचार विमर्श पूरा कर लिया है।

संसद में इस विधेयक में पेश करने से पहले प्रस्तावित संशोधनों के साथ ही अन्य बदलाव करने पर भी विचार कर रही है। विधेयक को आगामी बजट सत्र में पेश किया जा सकता है।

श्रम मंत्रालय ने मसौदे के लिए दस जनवरी तक लोगों की राय मांगी थी, जिस पर कई नियोक्ताओं और कर्मचारी संगठनों ने अपनी राय रखी थी।

12% से घटाकर 10% करने का प्रस्ताव

employee contribution to pf may get reduced

मौजूदा समय में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पास कर्मचारियों के मूल वेतन का बारह फीसदी हिस्सा अनिवार्य रूप से ईपीएफ में जमा होता है। प्रस्ताव के मुताबिक इसे 12% से घटाकर 10% करने का है।

इसके साथ ही मसौदे में अनिवार्य पीएफ कटौती के लिए न्यूनतम कर्मचारी संख्या को 20 से घटाकर 10 करने का भी प्रस्ताव है। इस सीमा के घटने से ईपीएफओ के साथ 50 लाख कर्मचारी और जुड़ जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed