फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   During Covid 19 pandemic Yes bank introduce a new digital service savings account for customers

यस बैंक की घर बैठे सुविधा, इस खाते को खुलवाने पर ऑनलाइन खरीदारी समेत 100 से ज्यादा फायदे

Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Sun, 28 Jun 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
During Covid 19 pandemic Yes bank introduce a new digital service savings account for customers
कोरोना के बीच यस बैंक की नई डिजिटल सेवा - फोटो : ANI

कोरोना काल में ग्राहकों की सुविधा के लिए निजी क्षेत्र के यस बैंक ने डिजिटल सर्विस वाले बचत खाते की शुरुआत की है। कोरोना वायरस महामारी की वजह सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और लोगों के घरों से बाहर ना निकलने के कारण यस बैंक अपने ग्राहकों के लिए ये सुविधा लेकर आया है। 

विज्ञापन



बैंक का कहना है कि इस सेवा के जरिए बचत खाता खुलवाने के लिए लोगों को बैंक की शाखा पर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी, घर बैठे ही खाता खुलवाया जा सकता है। साथ ही दूसरे कामों को करने में भी आसानी मिलेगी। बैंक के मुताबिक इस डिजिटल खाते के साथ वर्चुअल डेबिट कार्ड की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। 
विज्ञापन


इस सुविधा के जरिए ग्राहक बैंक की बेवसाइट या एप के जरिए मोबाइल पर लेन-देन, पैसों के ट्रांसफर, ऑनलाइन खरीदारी समेत 100 से ज्यादा सुविधाओं का फायदा उठाया जा सकता है। बैंक का मानना है कि कोरोना वायरस की वजह से लोगों के बीच काम करने का तरीका बदल रहा है और बैंक के संचालन को रोका भी नहीं जा सकता है। इसलिए बैंक ग्राहकों के लिए नई-नई सुविधाएं लेकर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यस बैंक ने कोविड-19 मरीजों के लिए बेहतर सेवा शुरू की थी, बैंक ने जमा पर ज्यादा फोकस करते हुए कोविड-19 बीमारी के लिए स्वास्थ्य कवर के साथ-साथ एफडी की पेशकश भी की थी। इस सेवा के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के साथ गठबंधन किया गया है। इसके तहत एक लाख रुपये से ज्यादा की नई FD पर 25,000 रुपये के बीमा कवर के लिये प्रीमियम का भुगतान बैंक खुद करेगा।


बैंक की इस नई FD योजना के तहत एक लाख रुपये के एक साल या इससे ज्यादा के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज के साथ स्वास्थ्य बीमा कवर भी मिल रहा है। इसके साथ ही जमाकर्ता के कोविड-19 संक्रमित मिलने पर उसे मोटे तौर पर 25,000 रुपये का बीमा लाभ मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed