{"_id":"8c0c97c3d26de23f72b1b6dfa0c6c4b5","slug":"don-t-pay-the-extended-service-tax-now-hindi-news-ar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहकावों में न आएं, नहीं बढ़ा है सर्विस टैक्स","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
बहकावों में न आएं, नहीं बढ़ा है सर्विस टैक्स
एजेंसी/दिल्ली
Updated Sun, 19 Apr 2015 12:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वित्त मंत्रालय ने लोगों से बजट में बढ़ा हुआ 14 फीसदी सेवा कर नहीं देने के लिए कहा है। दरअसल वित्त बिल अभी तक संसद से पारित नहीं हुआ है, इसलिए यह प्रावधान अभी लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
राजस्व सचिव शक्तिकांत दास ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि यदि कोई आपसे फाइनेंस बिल पारित होने के पहले ही 14 प्रतिशत सेवा शुल्क ले रहा है तो स्थानीय मुख्य आयुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराएं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2015-16 बजट में सेवा कर को 12 से बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया है। राजस्व विभाग द्वारा अधिसूचना जारी करने के बाद यह बढ़ी हुई दर लागू होगी। इस बीच शिकायत आ रही थी कि कुछ रेस्तरां अपने ग्राहकों से बढ़ा हुआ सेवा कर वसूल रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के बाद राजस्व सचिव को सामने आना पड़ा। उन्होंने ट्वीट कर यह भी बताया कि संसद के बचे हुए बजट सत्र में उत्पाद एवं सेवा शुल्क (जीएसटी) पर संवैधानिक संशोधन सरकार की प्राथमिकता है।