फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   decrease in demand of personal loan

आखिर टीवी, फ्रिज क्यों नहीं खरीद रहे हैं लोग?

Thu, 02 Jan 2014 05:56 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 02 Jan 2014 05:56 PM IST
विज्ञापन
decrease in demand of personal loan

सरकार की कोशिशों के बावजूद अब भी टीवी, रेफ्रीजरेटर जैसे कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पाद खरीदने के लिए कर्ज की मांग में तेजी नहीं आई रही है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक नवंबर के महीने में फिर से पर्सनल लोन की मांग में गिरावट का रुख आ गया है।

विज्ञापन


बैंकर्स के अनुसार त्योहारों के दौरान मांग में थोड़ी तेजी रही थी, पर फिर से अब मांग कम होने लगी है। ग्राहक ब्याज दरों में कमी करने और बैंकों द्वारा ऐसे कर्ज देने के लिए जोर लगाने पर भी आकर्षित नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2013 में जहां पर्सनल लोन की मांग करीब 18 फीसदी की दर से बढ़ी थी, वहीं वह नवंबर में कम होकर 15.2 फीसदी हो गई है। इसी तरह नवंबर 2012 से तुलना की जाए, तो यह 17.5 फीसदी के मुकाबले 2.3 फीसदी तक कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाब नेशनल बैंक के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार त्योहारों के समय वित्त मंत्रालय के निर्देशों के तहत स्पेशल स्कीम लांच की थी। इसके जरिए ग्राहकों को ब्याज दरों में कंज्यूमर ड्यूरेबल उत्पादों के लिए छूट दी गई। पीएनबी की त्योहारी स्कीम जनवरी तक लागू है।


हालांकि नवंबर-दिसंबर के जो आंकड़े आ रहे हैं, उससे साफ है कि ग्राहक पर्सनल लोन के लिए बहुत ज्यादा उत्साह नहीं दिखा रहे हैं।

वित्त मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार बैंकों को कंज्यूमर ड्यूरेबल लोन और दुपहिया वाहन के लिए कम ब्याज दरों पर कर्ज देने को कहा गया था।

उसके तहत यह बात थी कि जरूरत पड़ने पर बैंकों को कर्ज सस्ता करने के एवज में पूंजी भी दी जाएगी, पर जिस तरह से त्योहारों में भी ज्यादा मांग नहीं आई, और अभी जो रुझान हैं, उसे देखते हुए बहुत कम संभावना है कि बैंकों को अतिरिक्त पूंजी की जरूरत पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed