{"_id":"6a4c6c16-fccd-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"decide-wisely-home-loan","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्दबाजी नहीं समझदारी का फैसला है होम लोन","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
जल्दबाजी नहीं समझदारी का फैसला है होम लोन
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
Updated Thu, 13 Sep 2012 04:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि उपभोक्ता थोड़ा सजग और जागरूक हैं, तो वह बिना अधिक ईएमआई के बोझ के अपनी लोन पात्रता को बढ़ा सकते हैं। होम लोन कंपनियां उपभोक्ता को अपनी आमदनी बढ़ाने के क्रम में एक सह आवेदक को शामिल करने की अनुमति देती हैं। होम लोन कंपनियों को अपने लोन का ढांचा इस तरह तैयार करना चाहिए, जिसमें ग्राहकों को लोन लेने में सहूलियत हो, उनकी लोन की पात्रता अधिक हो, उन्हें कर संबंधी लाभ मिले और लोन भुगतान की क्षमता के मुताबिक ईएमआई तय की जाए। ताकि, ग्राहक भी आसानी से लोन का पुनर्भुगतान कर सकें।
परिवार की जरूरतों की ना हो अनदेखी
जब भी कोई ग्राहक होम लोन लेता है, वह लंबी अवधि की वित्तीय प्रतिबद्धता से जुड़ जाता है। होम लोन की अवधि करीब 15-20 साल की होती है। इस अवधि में यदि उपभोक्ता के साथ कोई आकस्मिक घटना होती है तो उस पर मानसिक और आर्थिक दबाव पड़ना तय है। ऐसे में ग्राहक को यह पहले ही सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि उसके लोन पुनर्भुगतान का बोझ किसी भी अपरिहार्य घटना होने की स्थिति में उसके परिवार पर नहीं पड़ेगा। लंबी अवधि में अनिश्चितता के डर से बचने के लिए ग्राहकों के पास होम लोन इंश्योरेंस लेने का एक बेहतर विकल्प भी मौजूद है।
होम लोन कंपनियों की लें मदद
यदि एक बार आपने मकान खरीदने का निर्णय कर लिया है, तो आप अपने लिए उचित प्राॅपर्टी का चयन करने में होम लोन कंपनियों की सहायता ले सकते हैं। चूंकि, होम लोन कंपनियां सीधे तौर पर डेवलपर्स से जुड़ी होती हैं। कंपनियों को अलग-अलग स्थानों पर डेवलपर्स की आने वाली परियोजनाओं की पहले से ही जानकारी होती है। इसलिए वह जरूरत के आधार पर ग्राहक को उचित प्राॅपर्टी का चयन कराने में सहायता कर सकती हैं।
विज्ञापन
आजकल अधिकांश कंपनियां मकान खरीदारों के लिए ‘प्रॉपर्टी प्रदर्शनी’ का आयोजन करती हैं। इसमें खरीदार बिल्डर से सीधे आसानी से बातचीत कर सकते हैं। इस तरह की प्रदर्शनी में ग्राहकों को एक ही जगह कई विकल्प उपलब्ध होते हैं। इससे ग्राहकों और डेवलपर्स दोनों को काफी सहूलियतें हो जाती हैं।
कैसे करें होम लोन प्लानिंग?
‘ड्रीम हाउस’ को हकीकत में बदलना एक बहुत ही महत्वपूर्ण निर्णय होता है। क्योंकि, यह आपके जीवन के एक बड़े निवेश से जुड़ा होता है। आजकल होम लोन कंपनियों व बैंकों द्वारा होम लोन उपलब्ध कराने की सुविधा ने मकान खरीदने की जद्दोजहद को तो काफी हद तक सरल बना दिया है। लेकिन, इससे ग्राहकों के सामने बेहतर होम लोन कंपनी चुनने की एक बड़ी चुनौती भी खड़ी हो गई है।
खरीदार के लिए प्रॉपर्टी लेने को लेकर शुरुआती चिंताएं प्रॉपर्टी के स्वामित्व, उसकी कीमत, डेवलपर के ट्रैक रिकॉर्ड आदि से जुड़ी होती हैं। होम लोन पर अंतिम निर्णय करने से पहले ग्राहकों को ब्याज दरों के अतिरिक्त कंपनी की लोन प्रक्रिया, लोन प्रोडक्ट की अवधि, कंपनी द्वारा ऑफर की गई सेवाओं की गुणवत्ता और लोन की अवधि पूरी होने पर बतौर सिक्यूरिटी जमा प्राॅपर्टी की सुरक्षित प्राप्ति जैसे मुद्दों पर भी विचार करना होता है।
आमतौर पर देखा जाता है कि ग्राहक ‘ड्रीम हाउस’ की तलाश में काफी भागदौड़ करते हैं। वह तमाम प्रोजेक्ट्स देखते हैं, विशेषज्ञों से बातचीत करते हैं, बिल्डर की विश्वसनीयता आदि की जानकारी हासिल करने में भी अच्छा खासा समय लगाते हैं। निश्चित रूप से यह समझदारी भरा कदम है। हालांकि, फिर भी अधिकांश खरीदार होम लोन कंपनी और लोन प्रोडक्ट का चयन जल्दबाजी में ही कर लेते हैं, जिससे कई बार आगे मुश्किलें खड़ी हो जाती हैं।
होम लोन लेने से पहले यदि ग्राहक कुछ बुनियादी बातों पर ध्यान रखें तो वह बिना अधिक परेशानी के बेहतर लोन प्रोडक्ट का चयन कर सकते हैं। सबसे पहले, खरीदार को ऐसी होम लोन कंपनी का चयन करने की जरूरत है, जो मकान खरीदने से जुड़ी जटिलताओं को सहज बनाए। इसके साथ ही वह प्रॉपर्टी खरीदने से जुड़ी हर प्रक्रिया मसलन प्राॅपर्टी का चयन, लोन प्रक्रिया व डॉक्यूमेंटेशन आदि में खरीदार की मदद करे। ग्राहक को होम लोन प्रोडक्ट खरीदने के लिए कंपनी का चयन ब्याज दरें, सेवाओं की गुणवत्ता, प्रतिबद्धता और पारदर्शिता आदि को लेकर बाजार में मौजूद अन्य कंपनियों से तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद करना चाहिए।
होम लोन कंपनियों ने राह की आसान
मकान खरीदना हर व्यक्ति का सपना होता है। यह जीवन का एक बड़ा निवेश होता है, इसलिए इससे जुड़ी औपचारिकताएं भी अधिक है। समय के साथ होम लोन कंपनियों ने ग्राहकों के लिए मकान खरीदने की राह बेहद आसान कर दी है।
बेहतर विकल्प चुनना ही चुनौती
आजकल होम लोन कंपनियां कई तरह के ऑफर के साथ आकर्षक ब्याज दरों पर लोन की पेशकश करती हैं। ऐसे में ग्राहक के समक्ष सबसे अहम चुनौती अपनी जरूरत के मुताबिक उचित कंपनी का चयन करना ही हो जाता है।