{"_id":"61c26dcdf3a80451be4530a7","slug":"crypto-currency-decreased-trust-record-1073-crore-withdrawals-in-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिप्टो से डिगा भरोसा: एक सप्ताह में रिकॉर्ड 1073 करोड़ निकासी","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
क्रिप्टो से डिगा भरोसा: एक सप्ताह में रिकॉर्ड 1073 करोड़ निकासी
Wed, 22 Dec 2021 05:44 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 22 Dec 2021 05:44 AM IST
सार
डिजिटल एसेट मैनेजर क्वाइनशेयरर्स के मुताबिक, 17 सप्ताह में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी से निकासी हुई है। इससे पहले जून, 2021 में 9.7 करोड़ डॉलर निकाले गए थे।
विज्ञापन
क्रिप्टोकरेंसी
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच निवेशकों का भी वर्चुअल संपत्ति से भरोसा डगमगा रहा है। निवेशकों ने 11-17 दिसंबर के बीच एक सप्ताह में क्रिप्टोकरेंसी से रिकॉर्ड 14.2 करोड़ डॉलर (करीब 1,073.7 करोड़ रुपये) की निकासी की।
विज्ञापन
डिजिटल एसेट मैनेजर क्वाइनशेयरर्स के मुताबिक, 17 सप्ताह में पहली बार क्रिप्टोकरेंसी से निकासी हुई है। इससे पहले जून, 2021 में 9.7 करोड़ डॉलर निकाले गए थे।
विज्ञापन
बिटक्वाइन एक महीने में 23,000 डॉलर टूटा
रिपोर्ट के मुताबिक, ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि और लगातार बढ़ रही महंगाई के कारण वैश्विक वित्तीय बाजारों में बढ़ रहे जोखिम के बीच बिटक्वाइन पिछले महीने 69,000 डॉलर के उच्च स्तर से गिरकर 46,000 डॉलर के निचले स्तर पर पहुंच गया। 17 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में बिटक्वाइन आधारित फंड से भी 8.9 करोड़ डॉलर की निकासी हुई।
विज्ञापन