फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Personal Finance ›   consider these factors before investing in ponzi

निवेश से पहले इन बातों पर करें गौर

Fri, 30 Nov 2012 03:21 PM IST
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क
नई दिल्ली/कारोबार डेस्क Updated Fri, 30 Nov 2012 03:21 PM IST
विज्ञापन
consider these factors before investing in ponzi

बहुत सी स्कीमों लोगों का पैसा यह सब्जबाग दिखाकर लगवाया जाता है कि यह एक रजिस्टर्ड कंपनी है अथवा आईएसओ प्रमाणपत्र प्राप्त कंपनी है। इन दोनों ही चीजों का निवेश स्कीम चलाने या लोगों से धन जुटाने की मंजूरी मिलने से कोई लेना-देना नहीं है। इसके लिए सेबी या भारतीय रिजर्व बैंक से मंजूरी लेनी होती है। अत: इस बारे में सुनिश्चित होने के बाद ही स्कीम में निवेश करें।

विज्ञापन


थर्ड पार्टी के नाम चेक न काटें
निवेश के लिए भुगतान का चेक उस संस्थान, कंपनी, फंड या बैंक आदि के नाम पर ही काटें। किसी व्यक्ति विशेष या थर्ड पार्टी के नाम चेक कतई न काटें। इसके अलावा ब्लैंक चेक या किसी सादे कागज पर दस्तखत न करें। यदि आप से ऐसा कुछ करने को कहा जाता है, तो जान लें कि कहीं न कहीं कोई गड़बड़झाला जरूर है।
विज्ञापन


अकाउंट स्टेटमेंट की करें मांग
कानूनी तौर पर दुरुस्त इनवेस्ट स्कीमों में निवेशकों को समय-समय पर उनके अकाउंट स्टेटमेंट जारी कर उनके निवेश की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाती है। स्टेटमेंट जारी करने का अंतराल मासिक, त्रैमासिक, छमाही और वार्षिक हो सकता है, लेकिन अगर कंपनी आपको कोई स्टेटमेंट नहीं दे रही है, तो कहीं न कहीं गड़बड़ी जरूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दावों और प्रदर्शन की तुलना करके देखें
स्कीम का प्रदर्शन निवेशकों से किए वायदों के अनुरूप होना चाहिए। यह देखने के लिए आपको स्वयं कंपनी के दावों और वास्तविक प्रदर्शन की तुलना करके देखना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है, तो आप इसकी वजह पूछते हुए कंपनी से स्पष्टीकरण मांग सकते हैं। कोई जवाब या स्पष्टीकरण न मिलने पर आगे की कार्यवाही पर भी विचार किया जा सकता है।


निवेशक अगर थोड़ी सतर्कता से काम लें तो वह फर्जी स्कीमों के जंजाल से फंसने से खुद को बचा सकते हैं। पहली चीज यह समझ लेनी चाहिए कि किसी भी स्कीम में किसी एजेंट या एडवाइजर के कहने भर से पैसा न लगाएं। पैसा लगाने व अन्य लोगों को जोड़ने से पहले कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार कर लेना बहुत जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Budget 2022 से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed