{"_id":"e20df2f2-fd7b-11e1-a185-d4ae52ba91ad","slug":"complain-regarding-credit-cards","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहां करें क्रेडिट कार्ड सेवा में गड़बड़ी की शिकायत?","category":{"title":"Personal Finance","title_hn":"पर्सनल फाइनेंस","slug":"personal-finance"}}
कहां करें क्रेडिट कार्ड सेवा में गड़बड़ी की शिकायत?
हर्ष रूंगटा (सीईओ, अपना पैसा डॉटकॉम)
Updated Thu, 13 Sep 2012 04:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रश्नः एक निजी बैंक ने मेरे सेलरी अकाउंट पर अपने ऑफर के तहत मुझे नि:शुल्क क्रेडिट कार्ड जारी किया। बैंक का कहना था कि इसपर कोई सालाना शुल्क (एनुअल फीस) व किसी तरह का अन्य कोई चार्ज नहीं लगेगा। इसके बावजूद एक साल के भीतर ही बैंक ने सालाना शुल्क और अन्य संबंधित शुल्क लगाने शुरू कर दिए, जिसका मैंने भुगतान नहीं किया। इसपर बैंक ने मेरा कार्ड ब्लॉक कर दिया और मेरा नाम डिफाल्टर के रूप में सिबिल के पास भेज दिया। इस मामले को हल करने के लिए मुझे क्या करना चाहिए?
उत्तरः यदि आपके पास इस बात के लिखित प्रमाण हों कि बैंक द्वारा आपको यह क्रेडिट कार्ड आजीवन नि:शुल्क (लाइफ टाइम फ्री) ऑफर के तहत दिया था, तो आप इन कागजात की प्रतियां लगाते हुए बैंक को यह शुल्क वापस लेने के लिए पत्र लिख सकते हैं। यदि बैंक इसके लिए राजी हो जाता है, तो उसे सिबिल को इस बदलाव के बारे में जानकारी देनी होगी। इसके अलावा यदि आपके पास इस संबंध में कोई दस्तावेज या लिखित प्रमाण नहीं है, तो भी आप इसकी शिकायत बैंक के नोडल अधिकारी से कर सकते हैं क्योंकि इस तरह की शिकायतें काफी बड़ी संख्या में अकसर ही देखने को मिलती हैं।
नोडल अधिकारी के बारे में आप बैंक की वेबसाइट से जानकारी हासिल कर सकते हैं। नोडल अधिकारी को भेजी जाने वाली शिकायत में आप मामले की ज्यादा से ज्यादा विस्तृत जानकारी देने की कोशिश करें, जैसे कि ऑफर देने वाले एक्जक्यूटिव का नाम आदि अगर याद हो तो उसका भी उल्लेख अपनी शिकायत में कर दें। यदि नोडल अधिकारी से शिकायत के बावजूद चार सप्ताह के भीतर कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलता है, तो आप अपनी शिकायत बैंकिंग लोकपाल के पास ले जा सकते हैं। आप भारतीय रिजर्व बैंक की वेबसाइट पर दिए गए लिंक www.bankingombudsman.rbi.org.in के जरिये बैंकिंग लोकपाल के पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
प्रश्नः मैंने दो साल पहले एक बैंक से कार खरीदने के लिए लोन लिया था। इस समय मेरे पास इतने पैसे मौजूद है कि मैं लोन की पूरी बकाया राशि का भुगतान एक साथ कर सकूं। क्या ऐसा संभव है? यदि हां तो इसके लिए मुझे क्या प्रक्रिया अपनानी होगी?
उत्तरः निश्चित रूप से आप लोन का एकमुश्त भुगतान (प्री पेमेंट) कर सकते हैं, पर ऐसा करने से पहले यह जरूर देख लें कि आपके बैंक के नियमों के तहत लोन के प्री पेमेंट पर किसी तरह के शुल्क की शर्त शामिल है या नहीं। यदि ऐसी शर्त है तो आपको बैंक को प्री पेमेंट पेनाल्टी का भुगतान करना होगा। आमतौर पर समय से पहले लोन का भुगतान करने पर बैंक प्री पेमेंट पेनाल्टी के रूप में लोन की बकाया राशि के तीन से पांच फीसदी तक की ग्राहक से रकम वसूलते हैं। इसके अलावा याद रखें कि लोन चुकता करने के बाद आपको बैंक से फाइनल सेटेलमेंट लेटर लेना होगा। यह पत्र ही इस बात का प्रमाण होगा कि आपने समय से पहले एकमुश्त भुगतान करके अपना पूरा लोन अदा कर दिया है।
आपको बैंक की ओर से हस्ताक्षरित फार्म नंबर 35 भी प्राप्त करना होगा, जिसके जरिये आप गाड़ी के रजिस्ट्रेशन के कागजों से बैंक के नाम व कार पर उसके अधिकार को हटवा पाएंगे। इसी तरह से गाड़ी के इंश्योरेंस संबंधी कागजों से बैंक का नाम हटवाने के लिए भी आपको बैंक से नो ड्यूज व क्लीयरेंस सार्टिफिकेट लेना होगा। लोन की अदायगी के बाद बैंक से यह सभी कागजात अवश्य प्राप्त कर लेने चाहिए।
प्रश्नः किसी व्यक्ति को अपनी नेट टेक होम सेलरी की ज्यादा से ज्यादा कितने फीसदी तक की राशि होम लोन के ईएमआई के रूप में देनी चाहिए?
उत्तरः वित्तीय प्रबंधन के मामले में आमतौर पर यह नियम माना जाता है कि आपके सारे कर्जों की मासिक किस्त (ईएमआई) कुल मिलाकर आपकी मासिक आय के 40-45 फीसदी से ज्यादा कतई नहीं होनी चाहिए। आपकी ईएमआई इससे का अनुपात इसे ऊपर तभी होना चाहिए, जबकि आप अधिक आय वर्ग में शामिल हों।
प्रश्नः मुझे 70 हजार रुपये पर्सनल लोन की जरूरत है। मेरे पास दो बैंकों के खाते हैं, लेकिन वह कम से कम एक लाख रुपये का पर्सनल लोन ऑफर कर रहे हैं। इस स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए। क्या में दूसरे बैंक में लोन के लिए आवेदन कर सकता हूं। इसकी प्रक्रिया क्या होगी?
उत्तरः यदि आपकी आमदनी पर्सनल लोन के लिए मानदंडों के अनुरूप है, तो आप निश्चित तौर पर अन्य बैंकों में आवेदन कर सकते हैं। अन्य दूसरे लोन के मुकाबले पर्सनल लोन में मशक्कत कम करनी होती है और इसके लिए किसी तरह की सिक्यूरिटी आदि की जरूरत नहीं होती है। पर्सनल लोन के लिए आपको पहचान, आवास और आमदनी का प्रमाण पत्र देना होगा। यदि आपका लोन आवेदन स्वीकार कर लिया जाता है, तो तीन दिन के भीतर लोन की राशि मिल जाएगी। पर्सनल लोन का भुगतान मासिक किश्त से करना होता है। इसकी पुनर्भुगतान की अवधि 1-5 साल हो सकती है।